अवैध परिवहन करते गस्ती के दौरान पकड़ा ट्रक फरार आरोपी चालक की तलास जारी

अनूपपुर : अनूपपुर से बड़ी खबर सामने आ रही है। सूत्रों से प्राप्त जानकारी अनुसार मध्यप्रदेश एवं छत्तीसगढ़ के अन्य जिलों की तरह अनूपपुर जिले में भी दुर्लभ प्रजाति के खैर(कत्था) के हरे पेड़ों को बेरहमी से काटकर अवैधानिक रूप से तस्करी करने के दौरान वन परिक्षेत्र बिजुरी के अधिकारी/कर्मचारियों द्वारा रात्रि गस्ती के दौरान तलाशी हेतु एक ट्रक वाहन को रोके जाने दौरान आरोपी चालक मौके टक को खड़ा कर फरार हो गया ट्रक के आगे पीछे तस्करों की गाड़ियां चलने की संभावना व्यक्त की जा रही है, ट्रक की तलाशी पर खैर की लकड़ी टुकड़ों में कटी मिली। वन विभाग द्वारा आरोपी चालक के विरुद्ध विभिन्न धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज कर जप्त ट्रक को वन परिक्षेत्र कार्यालय परिसर बिजुरी में सुरक्षित रखते हुए फरार आरोपी चालक एवं अन्य की तलाश करते हुए प्रकरण की गंभीरता से जांच करने में जुटी है।

इस संबंध में वन परिक्षेत्र अधिकारी बिजुरी पवन ताम्रकार ने बताया कि 28 मार्च दिन शनिवार की रात वन परिक्षेत्र बिजुरी के परि.सहायक सतीश कुमार बैगा, परि.सहायक निगवानी ज्ञानचंद नागेश, वनरक्षक आशीष पांडेय, अनिल कुमार साय, अनिल केवट, सुनील बैगा, सत्यनारायण उपाध्याय, शैलेंद्र पटेल, शुभम गुप्ता एवं लालमन द्वारा रात्रि ग्रस्त की जा रही थी इसी दौरान रात 9 बजे के लगभग मौहरी गोढ़हा, बसखली की ओर से एक बड़ा ट्रक एच.आर.69बी6524 तेजी से चला आ रहा था जो कोतमा बीट अंतर्गत बसखली गांव के मार्ग पर पहुंचने दौरान टॉर्च के सहारे ट्रक की तलाशी हेतु खड़ा कराया गया। इसी दौरान आरोपी चालक ट्रक को खड़ा कर मौके से तेजी से अंधेरे का फायदा उठाते हुए फरार हो गया परीक्षण दौरान ट्रक के अंदर पांच घन मीटर की दुर्लभ प्रजाति के खैर (कत्था) की लकड़ी बक्कल सहित टुकड़ों में काटकर रखा होना पाया गया। तलाशी दौरान वाहन में वाहन चालक मोहम्मद हारुन पिता अब्बास उम्र लगभग 33 वर्ष निवासी मुंडीगढ़ी, जिला - करनाल हरियाणा प्रदेश का होना पाया गया। फरार आरोपी के विरुद्ध वन अपराध, अवैध परिवहन के तहत विभिन्न धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज कर जप्त वाहन को वन परिक्षेत्र कार्यालय परिषर बिजुरी मे लाकर रखा गया। जप्ती के कार्यवाही की जानकारी वन विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों को दिए जाने पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर दुर्लभ प्रजाति के खैर (कत्था) के लकड़ी का अवैध व्यापार करने वाले आरोपियों की तलाश की जा रही है। मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ के अन्य जिलों की तरह अनूपपुर जिले में भी दुर्लभ प्रजाति के खैर (कत्था) के हरे पेड़ों को बगैर किसी अनुमति, जानकारी के कुछ ग्रामीणों के साथ मिलकर तस्करों द्वारा पेड़ों की कटाई कर उन्हें छोटे - छोटे टुकड़ों में बनाकर विभिन्न वाहनों के माध्यम से अवैधानिक रूप से परिवहन किया जा रहा है इसके पूर्व वन विभाग के द्वारा जैतहरी, अनूपपुर, राजेंद्रग्राम के साथ शहडोल जिले में भी जप्ती की कार्यवाही की गई है। दुर्लभ प्रजापति के खैर (कत्था) के तस्करों द्वारा व्यापक पैमाने पर तस्करी किए जाने से दुर्लभ प्रजाति के खैर (कत्था) के पेड़ों की कमी आ रही है। इस तस्करी मे अनूपपुर थाना एवं तहसील के एक गांव के मुख्य तस्कर के नाम आने की संभावना पर वन विभाग द्वारा जांच की जा रही है।

रिपोर्टर : चंद्रभान सिंह राठौर 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.