महिला समिति ने 29 मई को थाना जैतहरी के समक्ष धरना प्रदर्शन किए जाने का लिया निर्णय

अनूपपुर : अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति जिला अनूपपुर मध्यप्रदेश की बैठक जैतहरी में पार्वती राठौर की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में प्रमुख रूप से एडवा के राज्य केन्द्र के नेतृत्व कारी साथी नीना शर्मा मौजूद रही हैं। बैठक में हाथी के उत्पात से जान - माल के खतरे पर समुचित मुआवजा नहीं दिए जाने, मनरेगा में भ्रष्टाचार एवं प्रधानमंत्री आवास योजना में पक्षपात के साथ - साथ महिला के साथ छेड़छाड़ की घटना पर थाना जैतहरी में कार्यवाही नहीं करने पर विस्तार से चर्चा की गई और विचार विमर्श कर 29 मई को थाना जैतहरी के समक्ष धरना प्रदर्शन एवं आमसभा किये जाने का निर्णय लिया गया। धरना प्रदर्शन में प्रमुख रूप से अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति की प्रांतीय अध्यक्ष व मध्यप्रदेश हाईकोर्ट जबलपुर की अधिवक्ता अंजना कुररिया प्रमुख रूप से मौजूद रहेंगी। आखिरकार थाना जैतहरी में किस कारण नहीं हो पा रहा है न्याय, क्या देख रही है भाजपा कि सरकार उक्त आशय की जानकारी अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति जिला अनूपपुर के अध्यक्ष व पूर्व जनपद सदस्य पार्वती राठौर ने देते हुए बताया कि एक तरफ मोदी सरकार नारी वंदन का ढिंढोरा पिटवा रही है और वहीं दूसरी ओर थाना जैतहरी के थाना प्रभारी के द्वारा महिलाओं के साथ छेड़छाड़ पर कार्यवाही नहीं किया जा रहा है, ऐसे में शासन - प्रशासन से लोगों का विश्वास उठता जा रहा है और महिला की सुरक्षा पर गम्भीर खतरा बढ़ते जा रहा है।

उन्होंने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा कि डबल इंजन कि सरकार के वादे और नारियों की सुरक्षा पर बात सभी झूठे साबित होते जा रहे हैं। पुलिस प्रशासन का इस तरह का रवैया निंदनीय है। ऐसे में महिलाएं अपने आप को सुरक्षित कैसे महसूस करें। आगामी 29 मई को थाने के सामने धरना प्रदर्शन किया जाएगा जिसकी संपूर्ण जवाबदेही सरकार की और शासन - प्रशासन के अमले कि होगी। थाना प्रभारी जैतहरी के कार्य पर खड़े हुवे सवालिया निशान थाना प्रभारी जैतहरी को सूचना देने के बाद महिलाओं के परेशानियों को अनसुना करते हुए उनके ओर ध्यान न देते हुए जिस तरह से मामले को दरकिनार किया गया है इससे ऐसा लगता है कि प्रशासन को महिलाओं की सुरक्षा की कोई चिंता ही नहीं है और वह अपने मनमाना तरीके से थाना जैतहरी का संचालन करने पर आतुर हैं महिलाओं ने थाना जैतहरी पर सवालिया निशान खड़ा करते हुए थाना प्रभारी एवं पुलिस विभाग के कार्यशैली को सवाल के कटघरे पर खड़ा कर दिया। सूत्र बताते हैं कि थाना जैतहरी में यह पहला मामला नहीं है बल्कि इससे पूर्व भी कई संदिग्ध और बड़े मामले पर कार्यवाही पर और न्यायिक स्तर पर कार्य न करने के आरोप लगते आए हैं। ऐसे अनेक मामले हैं जिनपर आंदोलन करने या जनता के नाराजगी के बाद या कई संगठनों द्वारा धरना प्रदर्शन या आंदोलन कर चेतावनी देने के बाद उच्च अधिकारियों के आदेश पर या अन्य कारणों से मजबूरन इनको कार्यवाही की ओर बढ़ना पड़ा। थाना प्रभारी जैतहरी के कार्यशैली पर सवालिया निशान पहले भी खड़े हुवे हैं और आज भी वही दशा है पर पुलिस प्रशासन का महकमा इनपर क्यों मेहरबान है और इनका कार्य सही तरीके से क्यों नहीं हो रहा है। प्रश्न चिन्ह उठना लाजमी है।

रिपोर्टर : चंद्रभान सिंह राठौर 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.