महंगाई पर सियासत तेज: अनुराग ढांडा का आरोप—चुनाव खत्म होते ही फूटेगा “महंगाई बम”
Aastha Pandey
आए दिन सरकार को लेकर किसी न किसी पार्टी की तरफ से बयानबाजी होती रहती है ,जिसमे सरकार को लेकर निशाना साधा जाता है,जिसमें सरकार की विफलताऐ बताई जाती है और जनता की समस्याओं को उजागर किया जाता है.....वही इन्ही वयानबाजीयों के बीच AAPपार्टी के वरिष्ठ नेता अनुराग ढांडा ने कुछ ऐसा कह दिया जिसनें सियासी हलचल तेज कर दी है
उन्होने देश में लगातार बढ़ रही मंहंगाई को लेकर केंद्र की मोदी सरकार को आड़े हाथ लिया....और कहा कि पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव की वजह से मोदी सरकार महंगाई को कम रखने की पूरी कोशिश कर रही है, लेकिन जैसे ही चुनाव खत्म होंगे, मोदी सरकार घरेलु गैस सिलेंडर के दाम बढ़ाकर पूरे देश में महंगाई बम फोड़ेगी
उन्होने कहा जैसे ही चुनाव खत्म होंगे सरकार तुरंत महंगाई का भयंकर बम फोडेगी जिससे जनता को तगडा झटका लगेगा..... साथ ही उन्होंने कहा कि कमर्शियल सिलेंडर के दाम 525 रुपए पहले ही बढ़ चुके हैं. पेट्रोल, सीमेंट, ब्रेड और जूते महंगे हो चुके हैं. और मोदी जी ऐसे समय मे भी जनता कि सम्सयाओ को नजरअंदाज कर देश भर में फीते काट रहे है...... उनका कहना है कि देश एक भयंकर आर्थिक आपदा की ओर बढ़ रहा है और सरकार सिर्फ चुनाव जीतने के खेल में लगी हुई है और जनता को बेवकूफ बना रही है ,,,,,
अनुराग ढांडा ने कहा कि रोजमर्रा की चीजों की कीमतें आसमान छू रही हैं। ब्रेड 30 रुपए से बढ़कर 35 रुपए, जूते-चप्पल 25% महंगे है , प्रीमियम पेट्रोल पिछले महीने में 15 रुपए महंगा हुआ है, सीमेंट 50–100 रुपए महंगा हुआ है , विमान ईंधन बढ़ने के कारण घरेलू उड़ान 500 रुपए महंगी हुई और अंतरराष्ट्रीय टिकट 200 डॉलर से ऊपर ,,जिससे मिडिल क्लास से हाई क्लास तक हर कोई परेशान है....... अनुराग ढांडा ने प्रधानमंत्री पर तंज कसते हुए कहा कि वह संकट में काम करने की बजाय रैलियां और फीता काटने में व्यस्त हैं। साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि प्रधानमंत्री की गतिविधियों से ये साफ प्रतीत होता है कि जिस चीज को वो छूते हैं, वो महंगी हो जाती है..... अनुराग ढांडा ने कहा, "देश के आम लोग महंगाई और गैस संकट के जाल में फँस चुके हैं, और सरकार सिर्फ चुनाव की गिद्ध की तरह इस पर नजर रख रही है.. ये सवाल अब सिर्फ राजनीतिक नहीं, बल्कि जीवन और रोजमर्रा की लड़ाई का सवाल बन चुका है। वहीं उन्होने ये भी कहा कि अगर अब सरकार ने कोई ठोस कदम नहीं उठाया, तो आने वाले हफ्तों में सिर्फ दाम ही नहीं, बल्कि पूरी व्यवस्था चरमराने वाली है.....आम जनता के घरों में रोजाना फट रहे महंगाई के बम का असर अब अनदेखा नहीं किया जा सकता......और जनता अब इसे बर्दाशत नहीं करने वाली .........प्रधानमंत्री को इसका जवाब जनता को तो देना ही पडेगा.....क्या भारत इस समय महंगाई और आपूर्ति संकट के इस भयानक तूफान से बच पाएगा, या फिर चुनावी राजनीति की इस दीवार के पीछे जनता ही दब जाएगी? ये तो समय ही बताएगा…


No Previous Comments found.