हमने किसी उद्योगपति को नहीं, कार्यकर्ताओं को दिया मौका... अपर्णा यादव का अखिलेश पर तंज
उत्तर प्रदेश में राज्यसभा चुनाव के लिए बीजेपी द्वारा उम्मीदवारों की घोषणा के बाद यूपी राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष अपर्णा यादव ने बड़ा बयान दिया है। समाजवादी पार्टी का नाम लिए बिना निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने किसी उद्योगपति या धनपति को टिकट नहीं दिया है, बल्कि पार्टी के लिए संघर्ष करने वाले साधारण कार्यकर्ताओं को मौका देकर एक बहुत बड़ा संदेश दिया है। अपर्णा ने कहा कि जिन लोगों ने वर्षों से संगठन के लिए काम किया और अपना सर्वस्व समर्पित किया, पार्टी नेतृत्व ने उनका सम्मान किया है।
जब अपर्णा यादव से यह पूछा गया कि सपा ने इस बार तीसरा उम्मीदवार क्यों नहीं उतारा, तो उन्होंने तीखा तंज कसते हुए कहा कि शायद विपक्ष के मन में हार का डर बैठ गया है, जिसके कारण उन्होंने चुनाव मैदान में तीसरा प्रत्याशी उतारने का जोखिम नहीं उठाया। गौरतलब है कि बीजेपी ने इस बार अपने सभी आठ उम्मीदवारों के रूप में जमीन से जुड़े कार्यकर्ताओं और नेताओं को मैदान में उतारा है, जिसमें धर्मपाल सिंह, प्रकाश पाल, विद्यासागर सोनकर और श्रुति गंगवार जैसे नाम शामिल हैं और किसी भी पुराने सांसद को रिपीट नहीं किया गया है।
दूसरी ओर, समाजवादी पार्टी ने प्रोफेसर राम गोपाल यादव के साथ उद्योग जगत से जुड़े धनराज परिमल नथवानी को अपना उम्मीदवार बनाया है, जो रिलायंस समूह से ताल्लुक रखते हैं और मुकेश अंबानी के करीबी माने जाते हैं। बीजेपी नेताओं द्वारा इस बात को लेकर लगातार तंज कसे जा रहे हैं कि उनकी पार्टी कार्यकर्ताओं की हिचकिचाहट और सम्मान की परवाह करती है, जबकि विपक्षी दल अन्य समीकरणों पर जोर देते हैं।

No Previous Comments found.