सीटू जिला समिति अनूपपुर ने अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस पर जगह - जगह हर्षोल्लास के साथ किया झंडा रोहण व विचार गोष्ठी का आयोजन - जुगुल राठौर
अनूपपुर : अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस पर सीटू जिला समिति अनूपपुर द्वारा जैतहरी, जमुना कोतमा, राजनगर एवं जे एम एस नार्थ प्राइवेट कोल माइंस बसखला में ध्वजारोहण एवं सभा की गई। उक्त आशय की जानकारी सीटू जिला समिति अनूपपुर के महासचिव कामरेड इन्द्र पति सिंह ने देते हुए बताया कि विश्व भर के मेहनतकशों को संकटग्रस्त नवउदारवादी पूंजीवादी व्यवस्था के तीव्र हमलों, आक्रामक साम्राज्यवादी प्रभुत्ववादी आक्रमणो के खिलाफ संघर्ष कर रहे और अपने अधिकारों, आजीविका और सम्मान की रक्षा कर रहे श्रमिकों के साथ सीटू जिला समिति अनूपपुर ने एकजुटता दिखाया है। बसखला में आयोजित सभा एवं काव्यगोष्ठी को कोयला श्रमिक संघ सीटू जे एम एस नार्थ प्राईवेट कोल माइंस उरतान बसखला शाखा के अध्यक्ष कामरेड धर्मदास ने संबोधित करते हुए कहा कि कंपनी ने मजदूरों को उनके मूल भूत सुविधाएं एवं अधिकारों से वंचित कर रखा है, उन्होंने कम्पनी प्रबंधन के शोषण नीति एवं वादाखिलाफी से बाज आने एवं मजदूर किसान हितों पर काम करने की मांग किया।
विचार गोष्ठी एवं काव्य गोष्ठी में उन्होंने श्रमिक के अधिकारों के लिए संघर्ष तेज करने, श्रमिक एकता मजबूत करने, पूंजीवादी और साम्राज्यवादी शोषण की खात्मा करने, शोषण विहीन समाज का निर्माण करने एवं समाजवाद की दिशा में संघर्ष को आगे बढ़ाने की अपील किया।
सीटू के वरिष्ठ नेता कामरेड महेश श्रीवास्तव अपने उद्बोधन में कहा कि वैश्विक पूंजीवादी व्यवस्था मेहनतकश जनता के जीवन में गहरे संकट पैदा कर दिया है जिसके कारण जनता के सामने बेरोजगारी, असमानता और भूख दिन प्रतिदिन बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि इस संकट का बोझ श्रमिकों पर डाला जा रहा है, इसके खिलाफ दुनिया भर श्रमिक संघर्ष तेज हो रहें हैं और कई देशों ने मेहनतकश जनता की सरकार बनाने में कामयाब हुए हैं। उन्होंने कहा कि नई तकनीकों का उपयोग भी मुनाफा के लिए हो रहा है, जिससे नौकरियां खत्म हों रहीं हैं और शोषण एवं लूट तीव्र गति से बढ़ रही है।
सीटू नेता कामरेड जुगुल किशोर राठौर ने अपने उद्बोधन में कहा कि श्रम कानूनों में बदलाव के जरिए 8 घंटे का कार्य दिवस, न्यूनतम वेतन, सामाजिक सुरक्षा, यूनियन बनाने का अधिकार इन सबको खत्म कर दिया गया है जिस कानून को बनाने में हमारे मजदूर वर्ग ने अनगिनत कुर्वानिया देकर हासिल किया था। उन्होंने कहा कि ठेका प्रणाली, गिग वर्क और असंगठित काम तेजी से बढ़ रहा है, जिससे श्रमिक लगभग आज गुलामी जैसी स्थिति में जीने को मजबूर हैं। सभा स्थल में काव्य गोष्ठी का आयोजन किया गया। काव्य गोष्ठी को कवि शिवकुमार सिंह, यासीन खान, शिवम् मिश्रा, अमरेन्द्र सिंह, कैलाश पाटकर, शफी ने मजदूर दिवस की शुभकामनाएं देते हुए अपनी कविता के माध्यम से मजदूरो की दुर्दशा पर विचार व्यक्त कर उससे निपटने का तरीका बताया। माकपा जिला समिति अनूपपुर के सचिव रमेश सिंह ने मजदूर दिवस की शुभकामनाएं देते हुए मजदूरों को विश्वास दिलाया कि मजदूरों की लड़ाई में माकपा अग्रणी भूमिका निभाते आ रही है एवं आगे भी निभाएंगी।
कामरेड संध्या शुक्ला ने अतिथियों को धन्यवाद देते हुए सभा समापन की घोषणा की। कार्यक्रम को सफल बनाने में सीटू जिला समिति अनूपपुर के अध्यक्ष कामरेड रामू यादव, कामरेड अनिल शर्मा, कामरेड आर एस यादव, कामरेड उत्तम तिवारी, कामरेड विश्वनाथ पालके, कामरेड अशोक सोनी, कामरेड प्रमोद कुमार, कामरेड राधेश्याम यादव, कामरेड यासीन, कामरेड रामकृपाल पटेल, कामरेड रामायण पटेल, कामरेड राजेश पटेल, कामरेड बिहारी, कामरेड मोतीलाल रजक के साथ - साथ सैकड़ों बसखला ठोरहा के मजदूरो ने अहम भूमिका निभाई है। तत्पश्चात मई दिवस अमर रहे
मजदूर किसान एकता जिंदाबाद, नवउदारवाद मुर्दाबाद, साम्राज्यवाद, मुर्दाबाद, समाजवाद जिंदाबाद। की गगनभेदी नारे लगाए गए।
रिपोर्टर : चंद्रभान सिंह राठौर


No Previous Comments found.