10,000 के इनामी फरार आरोपी को शामलाजी बस स्टेशन से पकड़ा

अरवल्ली एलसीबी ने ₹10,000 के इनामी फरार आरोपी को शामलाजी बस स्टेशन से पकड़ा

 राजस्थान के गंभीर अपराधों में शामिल आरोपी, आर्म्स एक्ट और चोरी के मामलों में वांछित

अरवल्ली - जिले में लोकल क्राइम ब्रांच (एलसीबी) को बड़ी सफलता हाथ लगी है। राजस्थान राज्य के उदयपुर जिले के कोटड़ा पुलिस स्टेशन में दर्ज गंभीर अपराधों में वांछित ₹10,000 के इनामी फरार आरोपी विजयकुमार उर्फ (चंदन) रामजीभाई पासवान(मीणा) को शामलाजी बस स्टेशन के नजदीक से गिरफ्तार किया गया है।

आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट, चोरी और अन्य कई गंभीर अपराध दर्ज हैं।

   पुलिस अधीक्षक मनोहरसिंह एन. जाडेजा के मार्गदर्शन में फरार आरोपियों को पकड़ने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा था।
इसी दौरान एलसीबी पीआई श्री एम. एच. झाला के नेतृत्व में पीएसआई वी.जे. तोमर और टीम द्वारा मुखबिर की सूचना के आधार पर कार्रवाई की गई।

टीम ने शामलाजी क्षेत्र में पेट्रोलिंग के दौरान संदिग्ध व्यक्ति को पकड़कर पूछताछ की, जिसमें उसकी पहचान फरार आरोपी के रूप में हुई 

गिरफ्तार आरोपी लंबे समय से फरार था और उस पर ₹10,000 का इनाम घोषित किया गया था।
पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की कानूनी कार्रवाई हेतु शामलाजी पुलिस स्टेशन को सौंप दिया गया है।

राजस्थान पुलिस को भी आरोपी की गिरफ्तारी की सूचना दे दी गई है।

रिपोर्टर :- हिमांशु पगी शामलाजी अरवल्ली

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.