पुंसरी गांव में सेवा संकल्प अभियान के तहत नेत्र निदान कैंप आयोजित
पुंसरी : सेवा संकल्प अभियान के तहत पुंसरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र और ग्राम पंचायत के सहयोग से निःशुल्क नेत्र निदान कैंप तथा मोतियाबिंद के निःशुल्क ऑपरेशन कैंप का आयोजन किया गया।
इस कैंप में लगभग 35 मरीजों की आंखों की जांच की गई, जिसमें 7 मरीजों में मोतियाबिंद पाए जाने पर उनका ऑपरेशन मोडासा सार्वजनिक हॉस्पिटल के सहयोग से निःशुल्क किया जाएगा। कैंप का उद्घाटन सरपंच नरेन्द्र पटेल के हाथों किया गया। इस अवसर पर तालुका पंचायत सदस्य महेन्द्रभाई पटेल, नटुभाई दर्जी, नरेशसिंह परमार, कनुभाई प्रजापति आदि उपस्थित रहे। तलोद तालुका भाजपा अध्यक्ष कनकसिंह, महामंत्री किरणभाई पटेल ने मुलाकात कर कामगिरी को सराहा।
रिपोर्टर : मनु पटेल

No Previous Comments found.