राज्य स्तर पर सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए अरवल्ली जिला क्षय अधिकारी डॉ. आशीष नायक सम्मानित
अरवल्ली : अरवल्ली जिले में पिछले लगभग तीन वर्षों से जिला क्षय अधिकारी के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे डॉ. आशीष नायक को उत्कृष्ट कार्य एवं सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए राज्य स्तर पर सम्मानित किया गया है। डॉ.आशीष नायक के मार्गदर्शन एवं नेतृत्व में अरवल्ली जिले में टीबी (क्षय रोग) एवं एचआईवी जैसे गंभीर रोगों की रोकथाम,नियंत्रण तथा जनजागरूकता के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य किया गया है। रोगों की समय पर पहचान,उपचार से जोड़ने तथा प्रभावी नियंत्रण के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा किए जा रहे प्रयासों में उनका महत्वपूर्ण योगदान रहा है। इसी उत्कृष्ट कार्य, प्रभावी नेतृत्व और बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं के लिए डॉ. आशीष नायक को राज्य के सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले जिला क्षय अधिकारी (Best DTO) के रूप में सम्मानित किया गया।
राज्य स्तर पर मिले इस सम्मान से अरवल्ली जिले के स्वास्थ्य विभाग एवं जिले के नागरिकों में भी खुशी की लहर है। यह सम्मान जिले में टीबी नियंत्रण एवं जनस्वास्थ्य के क्षेत्र में किए जा रहे प्रभावी प्रयासों को प्रोत्साहन देने वाला है।
रिपोर्टर : मनु पटेल
No Previous Comments found.