श्रावणी अमावस्या पर बिलेश्वर महादेव मंदिर में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

मोडासा। श्रावणी अमावस्या के पावन अवसर पर बिलेश्वर महादेव मंदिर में भगवान शिव के दर्शन एवं पूजा-अर्चना के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। सुबह से ही मंदिर परिसर में भक्तों की भारी भीड़ देखने को मिली।
श्रद्धालुओं ने भगवान बिलेश्वर महादेव का जलाभिषेक एवं पूजा-अर्चना कर परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। हर-हर महादेव और बोल बम के जयकारों से मंदिर परिसर भक्तिमय वातावरण से गूंज उठा।
श्रावणी अमावस्या के चलते दूर-दराज के क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर पहुंचे। मंदिर प्रबंधन एवं स्थानीय स्वयंसेवकों द्वारा श्रद्धालुओं की सुविधा और व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक इंतजाम किए गए।
श्रद्धालुओं में भगवान शिव के प्रति विशेष आस्था और उत्साह देखने को मिला। पूरे दिन बिलेश्वर महादेव मंदिर में धार्मिक माहौल बना रहा।

रिपोर्टर : मनु पटेल

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.