अल्टो कार से विदेशी शराब बरामद, 3.38 लाख का मुद्देमाल जब्त

शामलाजी : अरवल्ली जिले की लोकल क्राइम ब्रांच ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक अल्टो कार से विदेशी शराब की खेप बरामद कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।

पुलिस को गुप्त सूचना मिलने पर वाहन की जांच की गई, जिसमें 3.38 लाख रुपये कीमत की अवैध विदेशी शराब बरामद हुई।

आरोपी शराब को अवैध रूप से सप्लाई करने की फिराक में था। पुलिस ने मौके से कार सहित शराब का पूरा जखीरा जब्त कर लिया।

पकड़ा गया आरोपी :

रमेशभाई बंसीलाल दरंगा (उम्र 26 वर्ष)
निवासी – रोबिया , खेरवाड़ा, 
जिला उदयपुर, राजस्थान | 

रिपोर्टर : हिमांशु पगी 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.