LCB की बड़ी कार्रवाई: चोरी की पल्सर बाइक के साथ राजस्थान का शख्स गिरफ्तार
अरवल्ली - मोडासा में एलसीबी टीम ने वाहन चोरी के मामले में बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस पेट्रोलिंग के दौरान बिना नंबर प्लेट की संदिग्ध पल्सर बाइक के साथ एक युवक को पकड़ा गया। पूछताछ में आरोपी की पहचान पप्पू नवलाभाई डामोर राजस्थान के रूप में हुई। जांच में सामने आया कि बरामद बाइक चोरी की है, जिसकी कीमत लगभग ₹70,000 बताई जा रही है। आरोपी के खिलाफ वाहन चोरी सहित अन्य मामलों में पूछताछ जारी है। पुलिस ने बाइक जब्त कर आरोपी को हिरासत में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
रिपोर्टर : हिमांशु पगी शामलाजी


No Previous Comments found.