भूमि विकास बैंक प्रांतीज में भाजपा समर्थित मंडल की शानदार जीत
अरवल्ली - प्रांतीज स्थित भूमि विकास बैंक के चुनाव में भाजपा समर्थित मंडल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 6 सदस्यों की बहुमत के साथ जीत दर्ज की। इस जीत के बाद भाजपा समर्थकों एवं कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल देखने को मिला। चुनाव परिणाम सामने आने के बाद विजयी सदस्यों एवं समर्थकों ने खुशी व्यक्त की। कार्यकर्ताओं ने इसे संगठन की एकजुटता और मेहनत की जीत बताते हुए आगामी समय में बैंक एवं किसानों के हित में बेहतर कार्य करने की उम्मीद जताई।भाजपा समर्थित मंडल की इस जीत को प्रांतीज क्षेत्र की राजनीति में महत्वपूर्ण उपलब्धि के रूप में देखा जा रहा है। जीत के बाद समर्थकों द्वारा विजयी सदस्यों का स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।
रिपोर्टर : मनु पटेल
No Previous Comments found.