ओवैसी ने असम के सीएम पर किया विवादित हमला, कहा – ‘तू 2 रुपये का भिखारी’
हैदराबाद के सांसद और AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा पर तीखा हमला बोला। निजामाबाद में चुनावी रैली के दौरान उन्होंने मंच से जनता से दो रुपये का सिक्का मांगा और इसे लहराते हुए सरमा की आलोचना की।
ओवैसी ने कहा कि असम के सीएम गरीब ऑटो ड्राइवरों की कमाई पर टिप्पणी कर रहे हैं और उन्हें ‘2 रुपये का भिखारी’ करार दिया। उन्होंने सरमा के हालिया बयान का मज़ाक उड़ाया, जिसमें सीएम ने 'मिया मुसलमान' समुदाय के ऑटो किराए कम रखने और दुकानों पर सस्ते सामान बेचने की आलोचना की थी। ओवैसी ने इसे गरीब विरोधी और तुच्छ सोच वाला बताया।
अपने भाषण में ओवैसी ने साफ किया कि वह अपनी कौम के अपमान और छोटी सोच वाले बयानों को बर्दाश्त नहीं करेंगे। उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और राजनीतिक चर्चा का विषय बना हुआ है।


No Previous Comments found.