बढ़ती ठंड में श्री श्याम गौ सेवा समिति बरोदिया ने गायों को खिलाए गुड के लड्डू
अशोकनगर : सर्दियों की कड़कड़ाती ठंड को देखते हुए श्री श्याम गौ सेवा समिति के सदस्यों ने पशुओं की देखभाल और उनके स्वास्थ्य के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने का अनूठा उदाहरण पेश किया है। समिति के सदस्यों ने नई अंदाज मै नई साल मनाई और गुरुवार को स्थानीय तामोईया गौशाला में मौजूद गायों को लड्डू खिलाकर उनकी सेहत का ख्याल रखा। गौ सेवा समिति के समिति प्रबंधक गोलू यादव ने बताया कि सोनू जैन भैया द्वारा युक्त गुड़ के लड्डू दिए जो की ठंड के मौसम में गायों को अतिरिक्त पोषण की जरूरत होती है। इसी उद्देश्य से विशेष रूप से गुड़ और औषधि से मिलकर बने लड्डुओं का प्रबंध किया गया। ये लड्डू न केवल ऊर्जा का स्रोत हैं, बल्कि ठंड से बचाव में भी सहायक होते हैं। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे भी ठंड के मौसम में आवारा पशुओं की मदद करें। इस प्रयास से न केवल गायों को राहत मिली, बल्कि समाज में पशु प्रेम और जिम्मेदारी का संदेश भी गया इस मोके पर उपस्थित रहे
????समिति प्रबंधन गोलू यादव, ग्राम पंचायत मोहरी राय के सरपंच एवं सचिव भी उपस्थित रहे अध्यक्ष ,अजय यादव ,जिला अध्यक्ष रोहित यादव, विवेक यादव, आशीष यादव , विकेश यादव, दीपक यादव प्रदीप यादव >अनुज यादव >मोनू यादव, निखिल यादव आरोन >आदि सदस्य मौजूद रहे।
रिपोर्टर : गोलू यादव
No Previous Comments found.