कलेक्टर ने जनसुनवाई में आवेदकों की सुनी समस्याएं
अशोकनगर : मंगलवार को आयोजित जिला स्तरीय जनसुनवाई में कलेक्टर श्री आदित्य सिंह द्वारा कलेक्ट्रेट के जनसुनवाई कक्ष में आवेदकों की समस्याओं को समक्ष में सुनकर निराकरण के निर्देश मौके पर उपस्थित जिला अधिकारियों को दिए। जनसुनवाई में 279 आवेदन प्राप्त हुए। जनसुनवाई में पंचायत एवं ग्रामीण विकास, शिक्षा,राजस्व,महिला एवं बाल विकास,नगरीय निकाय,श्रम,सामाजिक न्याय विभाग, कृषि,विद्युत से संबंधित आवेदन प्राप्त हुए। आवेदनों का निराकरण करने के निर्देश जिला अधिकारियों को दिए।
जनसुनवाई में ग्राम रावसर निवासी परमाल सिंह यादव द्वारा भूमि का सीमांकन कराए जाने,वार्ड नंबर 15 चंदेरी निवासी धन्नालाल द्वारा पट्टा दिलाए जाने,वार्ड नंबर 11 चंदेरी निवासी संजय सेन द्वारा संबल कार्ड में सुधार करवाए जाने,ग्राम ऊमरी निवासी भावना शर्मा द्वारा फोती नामांतरण कराए जाने,ग्राम बड़ेरा निवासी रजिया अहिरवार द्वारा रजिस्ट्री का आदेश प्राप्त कराए जाने,ग्राम गोराघाट निवासी गणेशराम आदिवासी द्वारा विद्युत कनेक्शन दिलाए जाने,ग्राम रतवास निवासी चन्दन सिंह यादव द्वारा सीमांकन सही कराए जाने,वार्ड नंबर 7 ईसागढ़ निवासी अरूण कुमार शर्मा द्वारा पीएम आवास दिलाए जाने संबंधी समस्यामूलक आवेदन प्राप्त हुए। प्राप्त आवेदनों के निराकरण समय सीमा में किये जाने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को मौके पर दिए।
जनसुनवाई में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री राजेश जैन,अपर कलेक्टर श्री डी.एन.सिंह, संयुक्त कलेक्टर श्री आर.बी.सिण्डोस्कर,बृजविहारी लाल श्रीवास्तव सहित जिला अधिकारी उपस्थित थे।
रिपोर्टर : गोलू यादव

No Previous Comments found.