जिला प्रशासन के नवाचार का साईकिलिस्‍ट द्वारा प्रसार-प्रचार करने पर कलेक्‍टर ने किया सम्‍मानित

अशोकनगर : जिला प्रशासन द्वारा नवाचार के रूप में संचालित रेवा शक्ति अभियान एवं ह्दय अभियान का साईकिलिस्‍ट द्वारा साईकिल के माध्‍यम से मध्‍यप्रदेश की 5800 कि.मी.की यात्रा पूर्ण कर प्रचार-प्रसार किया गया है। साईकिलिस्‍ट द्वारा यात्रा पूर्ण करने पर कलेक्‍टर श्री आदित्‍य सिंह द्वारा मंगलवार को कलेक्‍टर कक्ष में सम्‍मानित किया गया। साथ ही उन्‍होंने सफल यात्रा के लिए शुभकामनाएं एवं बधाई दी।

उल्‍लेखनीय है कि साईकिलिस्‍ट 09 नवंबर से अशोकनगर जिले से प्रारंभ की गई थी। यात्रा के दौरान साईकिलिस्‍ट द्वारा जिला प्रशासन के नवाचार के सम्‍पूर्ण गतिविधियों को नागरिकों को अवगत कराया।
इस अवसर पर संयुक्‍त कलेक्‍टर श्री आर बी सिंडोस्कर, प्रभारी खेल अधिकारी श्री अरुण रघुवंशी, श्री जगमोहन यादव, सुदर्शन रघुवंशी, रचना रघुवंशी, नरेन्द्र श्रीवास्तव मौजूद रहे ।

रिपोर्टर : गोलू यादव 

 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.