कृषि विज्ञान केन्द्र में प्राकृतिक खेती का प्रशिक्षण आयोजित
अशोकनगर : मंगलवार को भारत भारत रत्न स्वर्गीय चौधरी चरण सिंह जी के जयंती के अवसर पर कृषि विज्ञान केंद्र में प्राकृतिक खेती से जुड़े कृषकों का प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रशिक्षण में मुंगावली एवं अशोकनगर विकासखंड के लगभग 60 कृषक उपस्थित रहे। कार्यक्रम में कृषि विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं प्रमुख डॉ. बी. एस. गुप्ता ने स्व. चौधरी चरण सिंह जी के जीवन पर प्रकाश डाला और किसान दिवस के महत्व के बारे में किसानों को बताया। साथ ही प्राकृतिक खेती से संबंधित चर्चा की गई।
कृषि विज्ञान केंद्र पर संचालित बायो रिसोर्स सेंटर का भ्रमण भी किसानों द्वारा किया गया एवं कृषि विज्ञान केंद्र के फसल कैफेटेरिया में लगी हुई फसलों की विभिन्न किस्मों के बारे में विस्तार से डॉक्टर हेमंत त्रिवेदी द्वारा बताया गया ।डॉक्टर के के यादव वैज्ञानिक उद्यानिकी द्वारा उद्यान की फसलों के बारे में विस्तार से चर्चा की गई। कार्यक्रम में अशोकनगर जनपद पंचायत के सीईओ श्री शैलेंद्र सिंह यादव भी मौजूद रहे। उन्होंने उपस्थित कृषकों को प्राकृतिक खेती हेतु प्रेरित किया। कार्यक्रम में आत्मा परियोजना के बी टी एम डॉक्टर बैजनाथ सिंह यादव ने प्राकृतिक खेती हेतु जीवामृत धनजीबा अमृत बिजामृत दसपर्णी अर्क पंच परणी अर्क,ब्रह्मास्त्र इत्यादि बनाने की विधि का जीवंत प्रदर्शन किया। इस दौरान आत्मा परियोजना के अशोकनगर विकासखंड के सहायक तकनीकी प्रबंधक श्री चंद्रकांत तिवारी एवं हिमांशु यादव भी उपस्थित रहे। उन्होंने विभिन्न घटकों के बारे में विस्तार से चर्चा की। कार्यक्रम के दौरान भारत सरकार की महत्वाकांक्षी योजना बीबी जी राम जी के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी गई।
रिपोर्टर : गोलू यादव

No Previous Comments found.