शासन के निर्देशानुसार सुशासन सेवा सप्ताह अंतर्गत जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन

 अशोक नगर : शासन के निर्देशानुसार सुशासन सेवा सप्ताह अंतर्गत जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन कलेक्टर श्री आदित्य सिंह की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में किया गया। बैठक में निर्देशित किया कि जिले में सुशासन स्थापित करते हुए आमजन को शासन की योजनाओं का समय पर लाभ दिलाया जाए। साथ ही  शिकायतों एवं समस्याओं का निराकरण अधिकारियों द्वारा किया जाए।सुशासन का उद्देश्य केवल योजनाओं का क्रियान्वयन नहीं, बल्कि आम नागरिकों को समयबद्ध, पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण सेवाएं उपलब्ध कराना है। उन्होंने सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए नवाचारों को और अधिक सशक्त बनाने के निर्देश दिए।

रिपोर्टर :  गोलू यादव 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.