आयुक्त ग्वालियर संभाग द्वारा विभिन्न विभागों की समीक्षा बैठक लेकर दिये आवश्यक निर्देश
अशोकनगर : आयुक्त ग्वालियर संभाग श्री मनोज खत्री द्वारा विभिन्न विभागों की समीक्षा बैठक लेकर विभागीय योजनाओं की समीक्षा कर आवश्यक निर्देश दिये। उन्होंने कृषि विभाग की समीक्षा के दौरान प्राकृतिक एवं जैविक खेती तथा मार्केटिंग ,खाद वितरण हेतु ई- टोकन प्राणली, उर्पाजन,कामधेनू योजना तथा एक बगिया मॉ के नाम विस्तार से समीक्षा कर आवश्यक निर्देश दिये। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा के दौरान स्वास्थ्य पोषण के संबंध में जिला चिकित्सालय में बैठकों का आयोजन किये जाने के निर्देश दिये। साथ ही उन्होंने सिकल सेल,एनआरसी में बच्चों की उपस्थिति,गर्भवती महिलाओं का टीकाकरण,आयुष्मान कार्ड की प्रगति की समीक्षा की गई। रोजगार उद्योग निवेश के संबंध में जिले में उद्योगों के लिये भूमि हस्तांतरण ,एक जिला एक उत्पाद,जियो टैग,ब्राडिंग ,प्रधानमंत्री मुद्रा योजना,पीएम विश्वकर्मा योजना,उद्यम क्रांति योजना की समीक्षा कर निर्देश दिये गए। नगरीय विकास के संबंध में प्रधानमंत्री आवास योजना,अवैध कालोनी की निगरानी समिति की बैठकें आयोजित किये जाने निर्देश दिये गए। साथ ही स्वच्छ भारत मिशन की विस्तार से समीक्षा की गई। उन्होंने सुंगम यातायात,यातायात हेलमेंट अभियान,वायु गुणवत्ता सुधार , आवारा मवेशियों के संरक्षण तथा पीएम स्वनिधि के संबंध में समीक्षा की गई। इस दौरान सुशासन सप्ताह के अंतर्गत नामांतरण,बटवारा, सीमाकंन के प्रकरणों की स्थिति की समीक्षा की गई। उन्होंने शिक्षा विभाग की समीक्षा के दौरान शाला त्यागी बच्चों का शालाओं में प्रवेश की प्रगति की विस्तार से समीक्षा की।उन्होंने शालाओं का निरीक्षण किये जाने,स्मार्ट कक्षाएं लगाये जाने,आरक्षित वर्ग के छात्र छात्राओं को प्रदान की जाने वाली छात्रवृति तथा ई- उपस्थिति की जानकारी लेकर विस्तृत निर्देश दिये गए। पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के अंतर्गत बी.वी.जी.राम जी योजनांतर्गत श्रमिकों की ई-केवायसी ,नल जल योजना के निरीक्षण के संबंध में समीक्षा कर आवश्यक निर्देश दिये गए।
वीडियों कांफ्रेंस में कलेक्टर श्री आदित्य सिंह,मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री राजेश कुमार जैन,अपर कलेक्टर श्री डी.एन.सिंह,संयुक्त कलेक्टर श्री बृजविहारी लाल श्रीवास्तव एवं संबंधित विभागों के जिला अधिकारी उपस्थित रहें।
रिपोर्टर : गोलू यादव

No Previous Comments found.