थाना कोतवाली को मिली सफलता,हत्या के प्रयास के प्रकरण का अंतिम आरोपी गिरफ्तार
अशोकनगर - पुलिस अधीक्षक अशोकनगर श्री राजीव कुमार मिश्रा द्वारा जिले के समस्त राजपत्रित अधिकारियों, समस्त थाना प्रभारी एवं समस्त चौकी प्रभारियों को गंभीर अपराधों के आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तारी हेतु निर्देशित किया गया है।
इसी क्रम में दिनांक 23.12.2025 को पुलिस अधीक्षक अशोकनगर श्री राजीव कुमार मिश्रा के निर्देशन में एवं एसडीओपी अशोकनगर श्री विवेक शर्मा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी कोतवाली द्वारा हत्या के प्रयास के प्रकरण के अंतिम आरोपी को किया गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। उल्लेखनीय है कि दिनांक 15.12.2025 को थाना कोतवाली अंतर्गत फरियादी अनिल अग्रवाल पुत्र कैलाश अग्रवाल, निवासी पुरानी थाने के पीछे, थाना कोतवाली अशोकनगर द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। फरियादी की रिपोर्ट के आधार पर थाना कोतवाली में अपराध क्रमांक 678/25 अंतर्गत धारा 109(1), 296 (वी), 190, 191 (1), 191 (2) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
मामले की गंभीरता को दृष्टिगत रखते हुए पुलिस अधीक्षक अशोकनगर श्री राजीव कुमार मिश्रा द्वारा थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक रवि प्रताप सिंह चौहान को त्वरित एवं प्रभावी कार्यवाही के निर्देश गये थे। दिनांक 16.12.2025 को प्रकरण के मुख्य आरोपी प्रदीप सिंह सिख सहित हरप्रीत सिख एवं कमल सिंह सिख एवं दिनांक 20.12.2025 को प्रकरण के आरोपी जितेन्द्र पुत्र माधौ पाल आयु 32 साल निवासी ग्राम आंबरी थाना देहात हाल वार्ड नं 50/11 नंदा नगर इंदौर एवं बिजेन्दर उर्फ बल्लू पुत्र चानन सिंह सिख आयु 50 साल निवासी खिरिया महू थाना देहात को गिरफ्तार किया जा चुका है। आज दिनांक 23.12.2025 को प्रकरण का अंतिम आरोपी सरवन पिता गुरुनाम सिंह उम्र 28 वर्ष निवासी ग्राम खैरभान गिरफ्तार किया गया है। उक्त आरोपी को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी कोतवाली निरी० रवि प्रताप सिंह चौहान, उनि० जंगबहादुर सिंह तोमर, प्रआर० नवल शर्मा, प्रआर० दिनेश कुशवाह, आर० रविन्द्र भारद्वाज, आर० राजू रघुवंशी की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस अधीक्षक अशोकनगर श्री राजीव कुमार मिश्रा के निर्देशन में अशोकनगर पुलिस द्वारा गंभीर अपराधों के आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तारी हेतु प्रभावी कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी।
रिपोर्टर - गोलू यादव
No Previous Comments found.