थाना शाढौरा द्वारा सनसनीखेज हत्याकाडं के 32 वर्ष पुराने अपराध में सजायाव फरार चल रहे 5000 रूपये के इनामी अपराधी को किया गिरफ्तार"

अशोकनगर : पुलिस अधीक्षक अशोकनगर श्री राजीव कुमार मिश्रा द्वारा जिले के समस्त एसडीओपी, समस्त थाना प्रभारियो को फरार वारंटियो की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु निर्देशित किया गया है।

इसी क्रम मे पुलिस अधीक्षक अशोकनगर श्री राजीव कुमार मिश्रा के निर्देशन में एवं एसडीओपी महोदय अशोकनगर श्री विवेक शर्मा के मार्ग दर्शन में थाना शाढौरा के हत्या के सनसनी खेज मामले में फरार चल रहे 5000 रूपये के इनामी फरारी गिरफ्तारी वारंटी रामभरोसा पुत्र काशीराम शिकारी उम्र 60 साल निवासी ग्राम दर्रेसी थाना शाढौरा जिला अशोकनगर को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है।

उल्लेखनीय है कि फरार अपराधी रामभरोसा पुत्र काशीराम शिकारी उम्र 60 साल निवासी ग्राम दर्रेसी थाना शाढौरा जिला अशोकनगर के विरुद्ध 1993 में थाना शाढौरा क्षेत्र में हत्या का सनसनी खेज मामला दर्ज हुआ था आरोपी लंबे समय से गिरफ्तारी से बचने के कारण उसके ठिकानो पर कई बार दबिश दी परंतु सफलता नही मिली फरार अपराधी रामभरोसा पुत्र काशीराम शिकारी उम्र 60 साल निवासी ग्राम दर्रेसी थाना शाढौरा जिला अशोकनगर की तलाश थाना क्षेत्र में व अन्य जिलो में लगातार दबिश दी जा रही थी जिसे दिनांक 28.12.2025 को मुखबिर की सूचना पर से ग्राम दर्रेसी थाना शाढौरा जिला अशोकनगर से गिरफ्तार किया गया।

उपरोक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी शाढौरा निरी० सुनील सिकरवार, सउनि० जगदीश शर्मा, प्रआर० ललित चौहान, प्रआर० जयसिंह इकलौदिया, प्रआर० राजेश परिहार थाना शाढौरा की सराहनीय भूमिका रही। पुलिस अधीक्षक अशोकनगर श्री राजीव कुमार मिश्रा के निर्देशन में अशोकनगर पुलिस द्वारा फरार इनामी आरोपियों के विरूद्ध निरंतर कार्यवाही जारी रहेगी।

रिपोर्टर : गोलू यादव 

 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.