पुलिस की संवेदनशील पहल, बुजुर्ग महिला को संरक्षण प्रदान कर 'अपना घर आश्रम शिवपुरी' भेजा गया"
अशोकनगर : महिला सुरक्षा की दिशा में अशोकनगर पुलिस की संवेदनशील पहल, बुजुर्ग महिला को संरक्षण प्रदान कर 'अपना घर आश्रम शिवपुरी' भेजा गया"
पुलिस अधीक्षक अशोकनगर श्री राजीव कुमार मिश्रा के निर्देशन में अशोकनगर पुलिस द्वारा लोक कल्याण, मानवीय संवेदनाओं के आलोक में आमजन की सुविधा, सुरक्षा एवं महिलाओं व बालिकाओं की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए अभिनव एवं सराहनीय पहल निरंतर जारी है।
इसी क्रम में दिनांक 29.12.2025 की सायंकाल अशोकनगर क्षेत्र में एक मानसिक रूप से कमजोर बुजुर्ग महिला के भटकते हुए पाये जाने की सूचना प्राप्त हुई। बुजुर्ग महिला न तो अपना नाम पता बता पा रही थी और ना हि उसकी भाषा स्पष्ट रूप से समझ में आ रही थी, जिससे उसकी पहचान एवं परिजनों की जानकारी प्राप्त करना संभव नहीं हो सका।
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक अशोकनगर श्री राजीव कुमार मिश्रा के निर्देशन में थाना प्रभारी कोतवाली निरी० रवि प्रताप सिंह चौहान द्वारा थाना स्तर पर महिला से लगातार संवाद कर उसका नाम, पता एवं परिजनों की जानकारी प्राप्त करने का प्रयास किया गया, किंतु महिला मानसिक रूप से अस्वस्थ होने के कारण कोई भी जानकारी देने में असमर्थ रही। रात्रि हो जाने के कारण महिला की सुरक्षा एवं उचित देखभाल सुनिश्चित करने हेतु उसे वन स्टॉप सेंटर में सुरक्षित रूप से ठहराया गया, जहाँ महिला को आवश्यक देखभाल, भोजन एवं संरक्षण उपलब्ध कराया गया।
दिनांक 30.12.2025 को महिला की सुरक्षा, काउंसलिंग, उपचार एवं परिजनों की पतारसी के उद्देश्य से उसे "अपना घर आश्रम, शिवपुरी" भेजा गया, जहाँ विशेषज्ञों द्वारा महिला की काउंसलिंग की जाएगी एवं उसके परिजनों की तलाश के लिए आवश्यक प्रयास किए जाएंगे।
उक्त सराहनीय कार्यवाही में थाना प्रभारी कोतवाली निरी० रवि प्रताप सिंह चौहान, उप निरीक्षक सत्येन्द्र कुशवाह, आरक्षक रानू रघुवंशी, आरक्षक रविन्द्र भारद्वाज, महिला आरक्षक शैली पाराशर तथा महिला आरक्षक रूपाली रघुवंशी की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
पुलिस अधीक्षक अशोकनगर श्री राजीव कुमार मिश्रा के निर्देशन में अशोकनगर पुलिस द्वारा महिलाओं व बालिकाओं की सुरक्षा को दृष्टिगत रखते हुए सार्थक प्रयास निरंतर जारी रहेंगे। अशोकनगर पुलिस द्वारा की गई यह कार्यवाही न केवल कानून व्यवस्था के दायित्वों का निर्वहन है, बल्कि मानवीय संवेदनशीलता, सामाजिक उत्तरदायित्व एवं महिला सुरक्षा के प्रति पुलिस की प्रतिबद्धता को भी दर्शाती है।
पुलिस अधीक्षक अशोकनगर द्वारा सराहनीय कार्य करने वाले अधिकारी /कर्मचारियों को पुरस्कृत किया गया है।
रिपोर्टर : गोलू यादव

No Previous Comments found.