नगर के युवा भोपाल में मरीजों को कर रहे रक्तदान

अशोकनगर : रक्तदान महादान को अपना मिशन बना चुके युवा लगातार मरीजों के लिए हर समय रक्तदान कर रहे हैं नगर के युवा अश्विन लोधी भोपाल में पढ़ाई कर रहे हैं जब इन्हें ब्लड हेल्प ग्रुप के माध्यम से सूचना मिली कि अशोकनगर निवासी मरीज बबीता बाई का भोपाल के जवाहरलाल नेहरू कैंसर अस्पताल में ऑपरेशन होना है और इनकी ब्लड की व्यवस्था नहीं हो पा रही ऐसे में अश्विन सूचना मिलते ही अस्पताल पहुंचे और मरीज के लिए पहली बार अपना ए पॉजिटिव रक्तदान किया जिसके बाद मरीज का सफल ऑपरेशन हो सकता इसके अलावा ग्रुप के केशव गर्ग ने अशोकनगर से भोपाल पहुंचकर जैनमश्री मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल में भर्ती मरीज किरण जैन के लिए रेयर ब्लड ग्रुप बी निगेटिव का रक्तदान किया

रिपोर्टर :  गोलू यादव

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.