थाना कोतवाली पुलिस द्वारा उत्तरप्रदेश के सार्प शूटर सुपारी किलर को किया गिरफ्तार

अशोकनगर : पुलिस अधीक्षक अशोकनगर  राजीव कुमार मिश्रा के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  गजेन्द्र सिंह कॅवर एवं एसडीओपी अशोकनगर  विवेक शर्मा के मार्गदर्शन में माइक्रो बीट भ्रमण, सूचना संकलन एवं संज्ञेय अपराधों की पतारसी कर घटित होने से रोकने हेतु निर्देशित किया गया था।

इसी तारतम्य में दिनांक 05.01.26 को रात्रि गश्त के दौरान उनि० आशुतोष गुप्ता को मुखबिर सूचना प्राप्त हुई कि पछाड़ीखेडा के पास कोई बाहरी व्यक्ति कोई गंभीर घटना घटित करने के उददेश्य से हथियार लिये हुए घूम रहा है, उक्त सूचना से तुरंत थाना प्रभारी कोतवाली को मुखबिर सूचना से अवगत कराया गया बाद थाना प्रभारी कोतवाली द्वारा पुलिस अधीक्षक अशोकनगर को अवगत कराया गया जिनके द्वारा तुरंत कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया, पुलिस अधीक्षक महोदय के निर्देशन के पालन में उनि आशुतोष गुप्ता के साथ एक टीम गठित की गई उपरोक्त टीम द्वारा मुखविर की सूचना पर पछाड़ीखेडा के पास भसुआ मंडी पहुँचे, जहाँ मुखविर के बताये हुलिये का एक संदेही व्यक्ति का नाम पता पूछा तो उसने अपना नाम कपिल पुत्र दिबाकर दुबे निवासी हरीपुरा जिला अयोध्या (उ.प्र.) बताया जिसने पूछताछ में संजीव यादव निवासी शंकरपुर मगरदा अशोकनगर के द्वारा मुझे एवं जीतू गुप्ता निवासी ललितपुर को पांच लाख रूपये राजकुमार उर्फ जगीरा यादव निवासी लेकसिटी कॉलोनी को जान से मारने की सुपारी देना बताया गया। आरोपी के कब्जे से मौके पर एक 7.65 एमएम पिस्टल एवं तीन जिन्दा कारतूस, तीन मोबाइल फोन, टिकिट एवं नगदी जप्त किये गये। आरोपी को मौके पर गिर. किया गया।

आरोपी कपिल दुबे के बताने अनुसार आरोपी संजीव यादव निवासी शंकरपुर मगरधा की तलाश की गयी जिसे मगरधा स्थित उसके घर से गिरफ्तार किया गया। जिसकी तलासी लेने पर कब्जे से एक 315 बोर का देशी कट्टा व एक जिंदा राउण्ड जप्त, एक मोबाइल को जप्त किया गया। उपरोक्त दोनों आरोपियों ने पूछताछ पर उपरोक्त हथियार जीतू गुप्ता निवासी ललितपुर द्वारा देनाबताया। दोनों आरोपीगण के विरुद्ध अपराध क्रं. 08/26, धारा 25,27 आर्मस एक्ट व 55,61 (2) (ए) बीएनएस का पंजीबद्ध किया गया। आरोपी जीतू गुप्ता निवासी ललितपुर की तलाश की जाकर गिरफ्तार किया जावेगा। आरोपी कपिल दुबे के इतिहास वृत्त की जानकारी प्राप्त करने पर आरोपी का पूर्व में दुर्दात सार्प शूटर गैंगस्टर अंसू दीक्षित की गैंग का होना बताया एवं डबल मर्डर की फरारी भोपाल में काटते समय उत्तरप्रदेश एसटीएफ एवं भोपाल क्राइमब्रांच पुलिस पर भी उपरोक्त आरोपियों द्वारा जान से मारने की नियत से गोली बारी की गयी थी जिसमें एसटीएफ लखनऊ उत्तरप्रदेश उपनिरीक्षक संदीप मिश्रा एवं भोपाल क्राइम ब्रांच के आरक्षक राघवेन्द्र पाण्डे को गोलियां लगी थी। जिस प्रकरण में आरोपी कपिल दुबे दस साल की सजा काटकर चार महिने पूर्व ही जेल से छूटा था।

उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी कोतवाली निरी रविप्रताप सिंह चौहान, उनि आशुतोष गुप्ता, उनि जंगबहादुर सिंह तोमर, उनि सतेन्द्र कुशवाह, उनि मसीह खान, सउनि दशरथ सिंह रघुवंशी, प्रआर 229 नवल किशोर शर्मा, प्रआर 409 दिनेश कुशवाह, प्रआर दिलीप रजक, आर विशाल पारदी, आर गौरव रघुवंशी, आर अभयराज रघुवंशी, आर. महेश बघेल, आर. मुनेश रघुवंशी, आर. राजू रघुवंशी, आर. भारत लोधी, आर. पवन धाकड, आर. रविन्द्र भारद्वाज, आर बृजभान यादव, आर निशांत छारी की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

रिपोर्टर : गोलू यादव 

 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.