मुंगावली के सामुदायिक भवन में आयोजित भव्य रासलीला समापन
अशोक नगर : मुंगावली के सामुदायिक भवन में आयोजित भव्य रासलीला समापन कार्यक्रम में विधायक श्री बृजेंद्र सिंह यादव जी ने सहभागिता की। इस अवसर पर उन्होंने भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं का भावपूर्ण दर्शन कर क्षेत्रवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की। विधायक ने आयोजकों एवं कलाकारों की सराहना करते हुए कहा कि रासलीला जैसे सांस्कृतिक आयोजन हमारी परंपरा, संस्कृति और धार्मिक आस्था को सुदृढ़ करते हैं। कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे, जिन्होंने भक्ति भाव से रासलीला का आनंद लिया।
रिपोर्टर : दीपेश
No Previous Comments found.