कलेक्‍टर ने करीला धाम पहुंचकर व्‍यवस्‍थाओं का लिया जायजा

अशोकनगर - कलेक्‍टर साकेत मालवीय ने आज करीला धाम  पहुंचकर आगामी मेला तैयारियों एवं व्‍यवस्‍थाओं का जायजा लिया तथा आवश्‍यक निर्देश दिये। भ्रमण के दौरान उन्‍होंने  विभिन्‍न स्‍थानों पर बनने वाले पार्किंग स्‍थलों,विभिन्‍न पहुंच मार्ग का निरीक्षण किया गया तथा संबंधित अधिकारियों को मौके पर ही समय सीमा में मरम्‍मत के कार्यो को पूर्ण किये जाने के निर्देश दिये। उन्‍होंने निर्देश दिये कि करीला धाम परिसर में साफ सफाई की समुचित व्‍यवस्‍था रहें यह सुनिश्चित किया जाएं। इस दौरान उन्‍होंने पेयजल,पानी की टंकियों में पानी की सप्‍लाई,सीता रसोई,व्‍हीआईपी आगमन को दृष्टिगत रखते हुए हैलीपेड स्‍थल निर्माण तथा अन्‍य मरमम्‍त कार्य के संबंध में विस्‍तृत निर्देश दिये गए। 

भ्रमण के दौरान मुख्‍य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत  राजेश जैन,अनुविभागीय राजस्‍व अधिकारी मुंगावली  इसरार खान,सीईओ आलोक इटोरिया सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

रिपोर्टर - गोलू यादव 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.