कलेक्टर साकेत मालवीय ने आज अशोकनगर शहरी क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 6 के आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांक 79 का निरीक्षण किया गया

अशोकनगर : कलेक्टर  साकेत मालवीय ने आज अशोकनगर शहरी क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 6 के आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांक  79 का निरीक्षण किया गया। कलेक्टर द्वारा आंगनवाड़ी कार्यकर्ता से आंगनवाड़ी केंद्र पर दर्ज 3 से 6 साल के बच्चों की संख्या की जानकारी ली। उन्होंने आंगनबाड़ी केंद्र पर  वजन, टीकाकरण, पोषण आहार वितरण वितरण सहित अन्य जानकारी लेकर आवश्यक निर्देश दिए। कलेक्टर द्वारा आंगनबाड़ी के बच्चों के साथ राष्ट्रगान जन गण मन का गायन भी किया। साथ ही निर्देश दिए की आंगनवाड़ी में प्रतिदिन प्रार्थना के साथ राष्ट्रगान एवं राष्ट्रगीत का गायन भी किया जाए। इसके साथ ही प्रत्येक आंगनबाड़ी को अलग-अलग शाला पूर्व शिक्षा गतिविधियों में विशेषज्ञता  प्राप्त करने के लिए आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित करने के निर्देश परियोजना अधिकारी एवं सेक्टर पर्यवेक्षक को दिए।

रिपोर्टर : गोलू यादव

 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.