Assembly Bypolls Result Live: दतिया में Congress का दबदबा, मांजलपुर में BJP बरकरार, बांकीपुर में प्रशांत की जीत पक्की!
विधानसभा उपचुनाव की मतगणना के बीच कई सीटों से बड़े अपडेट सामने आ रहे हैं। मध्य प्रदेश की दतिया सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी घनश्याम सिंह ने बढ़त बना रखी है, जबकि बिहार की बांकीपुर विधानसभा सीट पर जन सुराज पार्टी के प्रमुख और प्रत्याशी प्रशांत किशोर लगातार आगे चल रहे हैं।
दतिया में कांग्रेस प्रत्याशी आगे
दतिया विधानसभा उपचुनाव में 11वें राउंड की गिनती पूरी होने के बाद कांग्रेस उम्मीदवार घनश्याम सिंह को 54,169 वोट मिले हैं। वहीं भाजपा प्रत्याशी आशुतोष तिवारी 41,948 वोटों के साथ दूसरे स्थान पर हैं। आजाद समाज पार्टी के उम्मीदवार दामोदर यादव को अब तक 15,028 वोट मिले हैं.मतगणना के शुरुआती रुझानों में कांग्रेस ने मजबूत बढ़त बनाई हुई है, जिससे मुकाबला काफी दिलचस्प हो गया है।
बांकीपुर में प्रशांत किशोर ने बनाई बढ़त
बिहार की चर्चित बांकीपुर विधानसभा सीट पर जन सुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर बढ़त बनाए हुए हैं। 24वें राउंड की मतगणना के बाद प्रशांत किशोर को 48,434 वोट मिले हैं।
भाजपा उम्मीदवार नीरज कुमार 34,566 वोटों के साथ पीछे चल रहे हैं, जबकि आरजेडी प्रत्याशी रेखा कुमारी को 11,197 वोट मिले हैं।
प्रशांत किशोर ने भाजपा पर साधा निशाना
बढ़त के बाद प्रशांत किशोर ने अपनी पहली प्रतिक्रिया में कहा कि बांकीपुर में भाजपा का लंबे समय से चला आ रहा प्रभाव अब खत्म होता दिख रहा है। उन्होंने कहा कि यह चुनाव केवल विधायक चुनने तक सीमित नहीं था, बल्कि बिहार की जनता की सोच और संदेश को दिखाने वाला चुनाव था।प्रशांत किशोर ने कहा कि उनकी किसी नेता से व्यक्तिगत लड़ाई नहीं है, लेकिन जनता ने इस चुनाव के जरिए अपनी उम्मीदों को सामने रखा है। उन्होंने बिहार में रोजगार, पलायन रोकने और विकास को लेकर सरकार से ज्यादा ध्यान देने की अपील की।
उन्होंने अपने समर्थकों का धन्यवाद करते हुए कहा कि जिन्होंने समर्थन दिया, उनके भरोसे को बनाए रखने के लिए काम करेंगे और जिनका समर्थन नहीं मिला, उनका विश्वास जीतने की कोशिश जारी रहेगी।उपचुनाव के अंतिम नतीजों पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं, क्योंकि दोनों सीटों पर मुकाबला राजनीतिक रूप से काफी अहम माना जा रहा है।
No Previous Comments found.