तलवाड़ा से तीन नाबालिगों का अपहरण; अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ अपराध दर्ज

औरंगाबाद : औरंगाबाद जिले के वैजापुर तहसील में तलवाड़ा गांव में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है जिसमें 17 जून को दोपहर 2 बजे से रात 9 बजे के बीच तीन नाबालिग बच्चों का अज्ञात व्यक्ति द्वारा अपहरण कर लिया गया। इस मामले में 18 जून को शिउर पुलिस स्टेशन में अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। अपहृत बच्चों के नाम दानियाल शफीक पठान (उम्र 16), अहमद फारूक शेख (उम्र 15) और फैजल कुर्बान शेख (उम्र 16) हैं। इस मामले में शफीक यासीन पठान (उम्र 50, निवासी तलवारा) ने शिकायत दर्ज कराई है। 

अहमद ने पीली टी-शर्ट पहनी थी, जबकि फैसल ने काली टी-शर्ट पहनी थी और तीनों ने जींस पहनी हुई थी। तीनों सांवले रंग के और दुबले-पतले हैं। इस मामले में 18 जून को केस दर्ज किया गया था और पुलिस सब-इंस्पेक्टर मेंडके आगे की जांच कर रहे हैं। पुलिस ने बच्चों की तलाश के लिए तलाशी अभियान शुरू कर दिया है।

रिपोर्टर : फिरोजखान

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.