कड़ाके की ठंड और शीतलहर के चलते जनपद में स्कूलों को लेकर बड़ा आदेश जारी।
औरैया - कड़ाके की ठंड और शीतलहर के चलते जनपद में स्कूलों को लेकर बड़ा आदेश जारी। जिलाधिकारी औरैया के निर्देश पर 19 दिसंबर से कल 20 दिसंबर 2025 तक नर्सरी से कक्षा 8 तक के सभी विद्यालय रहेंगे बंद। आदेश परिषदीय, मान्यता प्राप्त व सहायता प्राप्त सभी विद्यालयों पर लागू। बच्चों के लिए अवकाश रहेगा, जबकि शिक्षक एवं शिक्षणेत्तर कर्मी विद्यालय में उपस्थित रहेंगे। शिक्षकों द्वारा विद्यालय में अन्य शैक्षणिक व प्रशासनिक कार्य संपादित किए जाएंगे। आदेश जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी औरैया संजीव कुमार द्वारा किया गया जारी। इसके साथ ही शीत लहर से बचाव के लिए एडवाइजरी की गई जारी, एडवाइजरी के मध्यम से बताया गया क्या करें,क्या न करें।
रिपोर्टर - राजेश मिश्रा

No Previous Comments found.