बिमल ने पूरी की 900 किलोमीटर कावड़ यात्रा हरिद्वार से उज्जैन 36दिन में पहुंच कर महाकालेश्वर पर चढ़ाया जल

औरैया : उत्तर प्रदेश के औरैया जनपद के जनेतपुर गांव निवासी बिमल प्रजापति ने हरिद्वार से गंगाजल लेकर महाकालेश्वर  (उज्जैन ) तक 900 किलोमीटर की दूरी पैदल चलकर पूरी  की उज्जैन पहुंचने के बाद उन्होंने बाबा महाकाल का जलाभिषेक किया अपनी यात्रा के संबंध में बिमल प्रजापति ने कहा जब मन में महाकाल का नाम और संकल्प हो तो शरीर की थकान मायने  नहीं रखती यह दूरी ईश्वर के चरणो में समर्पित करना था बिमल की इस उपलब्धि पर जनेतपुर गांव सहित पूरे औरैया जनपद में खुशी का माहौल है क्षेत्र के लोगो ने उनकी इस यात्रा और साहस की सराहना करते हुए बधाई दी है

रिपोर्टर : संदीप कुमार 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.