औरैया 2500हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार

औरैया : पुलिस ने अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत्दो सातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है इनमे से एक आरोपी पर 2500 का ईनाम घोषित था पुलिस ने उसके पास से एक बिना नंबर प्लेट के स्कार्पियो  गाड़ी भी बरामद की है यह गिरफ्तारी बिधूना तहसील  के थाना एरवा कटरा क्षेत्र से हुई पुलिस अधीक्षक अभिषेक भारती के निर्देश और क्षेत्राधिकारी बिधूना के परबेक्षण में उपनिरीक्षक हरिहर सिंह को मुखबिर से सूचना मिली थी की अभियुक्त नगला दौलत अंडर पास के पास मौजूद है पुलिस टीम ने तत्काल दविश देकर सर्विस लेन से दोनो  आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया 
गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहिचान अंकित (25) पुत्र गयाप्रसाद      नगला अलाई थाना करहल जनपद मैनपुरी और नीरज कुमार (43)पुत्र सुरेश चंद्र भीखेपुर थाना अजीतमल जनपद औरैया के रूप में हुई है अंकित पर 2500 का ईनाम घोषित है और नीरज कुमार के विरूद्ध 13 से अधिक मुकदमे दर्ज है अभियुक्त के खिलाफ मुकदमा संख्या 180/2025 बी एन एस उत्तर प्रदेश गोवध निवारण अधिनियम और पशु क्रूरता अधिनियम की संबधित धाराओं के तहत आगे की कार्यबाई की  जा रही है

रिपोर्टर : संदीप 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.