शेरगढ़ घाट पर यमुना नदी पर बन रहे पुल में भारी लापरवाही, डीएम डॉ. इन्द्रमणि त्रिपाठी का सख्त एक्शन।

औरैया : लक्ष्य से बेहद धीमी प्रगति मिलने पर कार्यदायी संस्था पर जुर्माना लगाने के दिए सीधे आदेश। पुल निर्माण की गुणवत्ता पर भी उठे सवाल, एचबीटीआई से तकनीकी जांच कराने के दिए निर्देश। लोक निर्माण विभाग को हर महीने औचक निरीक्षण कर प्रगति रिपोर्ट देने की दी सख्त हिदायत। चौंकाने वाला खुलासा अब तक सिर्फ 4 पोल तैयार, जबकि 12 पोल का काम अभी भी अधूरा। रिवाइज्ड प्लान के अनुसार मार्च तक पूरा होना था पुल, लेकिन काम की रफ्तार बेहद सुस्त। डीएम की दो टूक चेतावनी अब और देरी हुई तो शासन स्तर से होगी कड़ी कार्रवाई, जिम्मेदारों पर गिरेगी गाज।

रिपोर्टर : राजेश मिश्रा 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.