जिलाधिकारी डॉ. इन्द्रमणि त्रिपाठी के निर्देश पर हृदय में छेद से पीड़ित 5 माह के मासूम को मिला जीवनदान

औरैया : जिलाधिकारी डॉ. इन्द्रमणि त्रिपाठी के निर्देश पर हृदय में छेद से पीड़ित 5 माह के मासूम को मिला जीवनदान का सहारा।जनता दर्शन में पहुंचे परिजनों की गुहार पर डीएम ने तुरंत इलाज की व्यवस्था कराने के दिए निर्देश। राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत मासूम अर्नव को निःशुल्क उपचार हेतु किया गया संदर्भित। जिला अस्पताल चिचौली में भर्ती कर प्राथमिक उपचार के बाद कानपुर के लक्ष्मीपत सिंहानिया हृदय रोग संस्थान भेजा गया।प्रशासन की त्वरित पहल से परिजनों में जगी नई उम्मीद, मासूम अर्नव के बेहतर इलाज का रास्ता हुआ प्रशस्त।

रिपोर्टर : राजेश मिश्रा 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.