एआरटीओ औरैया एन सी शर्मा ने परिवहन निगम औरैया में ड्राइवरों व परिचालकों के साथ की बैठक।
औरैया - उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम औरैया में ड्राइवरों एवं परिचालको के साथ बैठक की गई । सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन/ प्रवर्तन ) एनसी शर्मा ने कहा कि सभी वाहन चालक सड़क सुरक्षा के नियमों को दृष्टिगत रखते हुए वाहन चलाएं, ओवर स्पीड में ड्राइविंग बिल्कुल ना करें ,डैंजरसली ड्राइविंग ,रॉन्ग साइड ड्राइविंग, गलत ढंग से ओवरटेकिंग, ड्राइविंग करते समय मोबाइल पर बातें, शराब पीकर गाड़ी ना चलाएं और यात्रियों के साथ अच्छा व्यवहार रखें। किसी भी यात्री की तबीयत खराब हो जाए तो किसी नजदीक हॉस्पिटल में दिखाने की व्यवस्था करें या उत्तर प्रदेश एम्बुलेंस हेल्पलाइन नंबर 108 नंबर पर फोन करके प्राथमिक चिकित्सीय उपचार करायें।अपनी- अपनी बसों को साफ सुथरा रखें। बैठक के दौरान अर्पणा मीनाक्षी, रविंद्र द्विवेदी, रोडवेज के कर्मचारी आदि उपस्थित रहे।
रिपोर्टर - राजेश मिश्रा

No Previous Comments found.