सपा कार्यालय में मनाई गई सम्राट अशोक की जयंती, शांति और अहिंसा का दिया संदेश

औरैया : ककोर स्थित सपा कार्यालय में सम्राट अशोक मौर्य जयंती पर संगोष्ठी का किया गया आयोजन। कार्यक्रम की अध्यक्षता सपा जिलाध्यक्ष सर्वेश बाबू गौतम ने की और सम्राट अशोक के चित्र पर माल्यार्पण कर दी गई श्रद्धांजलि। वक्ताओं ने सम्राट अशोक के जीवन, कलिंग युद्ध के बाद हुए हृदय परिवर्तन और बौद्ध धर्म अपनाने की चर्चा की। शांति, करुणा और अहिंसा के संदेश को आज के समय में भी बेहद प्रासंगिक बताया गया। नेताओं ने समाज में भाईचारा, सौहार्द और न्याय के मूल्यों को अपनाने का आह्वान किया। कार्यक्रम में दिबियापुर विधायक प्रदीप यादव, पूर्व विधायक मदन गौतम, वरिष्ठ समाजसेवी लालजी शुक्ला समेत कई नेता रहे मौजूद। बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में सम्राट अशोक के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का लिया गया संकल्प।

रिपोर्टर : राजेश मिश्रा 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.