यूपी की महिला राजनीति की कमान अब औरैया के पास: आगामी चुनाव में किसकी होगी अग्निपरीक्षा?
औरैया : प्रदेश की राजनीति में औरैया का बढ़ता दबदबा। बीजेपी हो या सपा — दोनों दलों में महिला नेतृत्व की कमान औरैया के हाथ। बीजेपी से महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष गीता शाक्य तो वहीं सपा ने हाल ही में महिला सभा की प्रदेश अध्यक्ष रुक्मणि निषाद को बनाया। राज्यसभा सांसद होने के साथ ही बीजेपी से महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष है गीता शाक्य। वहीं दस्यु सुंदरी और सपा से दो बार सांसद रही फूलन देवी की बहन है रुक्मणि निषाद। साफ है — औरैया अब प्रदेश की राजनीति का मजबूत केंद्र बन चुका है। आगामी चुनाव में दिखेगा कौन कितना लोकप्रिय। किस महिला नेता की तरफ होगा ज्यादा महिलाओं का साथ।
रिपोर्टर : राजेश मिश्रा
No Previous Comments found.