जुम्मा की नमाज के दौरान सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद
औरैया : पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में जनपद में शुक्रवार को जुम्मा की नमाज शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराई गई। इस दौरान क्षेत्राधिकारी नगर सहित जनपद के समस्त थाना प्रभारियों एवं थानाध्यक्षों द्वारा अपने-अपने क्षेत्रों में लगातार भ्रमणशील रहकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया। पुलिस बल मस्जिदों एवं संवेदनशील स्थानों पर मुस्तैद रहा, जिससे किसी भी प्रकार की अव्यवस्था उत्पन्न न हो सके। अधिकारियों द्वारा आमजन से संवाद स्थापित कर शांति एवं सौहार्द बनाए रखने की अपील भी की गई।प्रशासन की सतर्कता एवं प्रभावी पुलिसिंग के चलते पूरे जनपद में जुम्मे की नमाज सकुशल एवं शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई। पुलिस अधीक्षक ने सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों की सराहना करते हुए भविष्य में भी इसी प्रकार सजग रहने के निर्देश दिए।
रिपोर्टर : संदीप
No Previous Comments found.