बिधूना में पेड़ से लटका मिला अधेड़ का शव, पुलिस जांच में जुटी

औरैया :  दिवियापुर रोड स्थित नवीन मंडी समिति के पीछे एक बाग में शनिवार सुबह एक अधेड़ व्यक्ति का शव पेड़ से लटका मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के अनुसार, सुबह स्थानीय लोगों ने बाग में आम के पेड़ से एक व्यक्ति का शव लटका देखा, जिसके बाद तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू की। मृतक की पहचान पीपरपुर गांव निवासी रामहेत (48) पुत्र श्री सोनेलाल के रूप में हुई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और आत्महत्या या अन्य कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगी। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सभी पहलुओं पर गंभीरता से जांच की जा रही है।

रिपोर्टर : संदीप 

 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.