कलेक्ट्रेट स्थित मानस सभागार में कार्यशाला/समीक्षा बैठक
औरैया : जिलाधिकारी डॉ0 इन्द्रमणि त्रिपाठी की अध्यक्षता में क्रय एजेन्सियों के जिला प्रबंधक तथा समस्त गेहूँ क्रय केन्द्र प्रभारियों के साथ रबी विपणन वर्ष 2026-27 में न्यूनतम समर्थन मूल्य योजना के अन्तर्गत गेहूँ खरीद को सुचारू रूप से संपादित करने एवं क्रय केन्द्रों पर व्यवस्थाओं के संबंध में कलेक्ट्रेट स्थित मानस सभागार में कार्यशाला/समीक्षा बैठक की गयी। बैठक में जिला खाद्य विपणन अधिकारी द्वारा बताया गया कि जिलाधिकारी द्वारा गेहूँ खरीद हेतु कुल 56 क्रय केन्द्रों का अनुमोदन किया गया है, जिनमें खाद्य विभाग के 14 क्रय केन्द्र, पी0सी0एफ0 के 31 क्रय केन्द्र, पी0सी0यू0 के 07 तथा भारतीय खाद्य निगम के 04 क्रय केन्द्र है । क्रय संस्थाओं को जिलाधिकारियों द्वारा सभी क्रय केन्द्रों पर आवश्यक व्यवस्थाएं पूर्ण कराते हुए गेहूँ खरीद करने हेतु निर्देशित किया गया, साथ ही गेहूँ खरीद हेतु जनपद का क्रय लक्ष्य 25500 मी.टन निर्धारित किया गया है तथा गेहूँ का समर्थन मूल्य 2585 रू0 प्रति कु0 किया गया है जो गत वर्ष से 160 रू0 प्रति कु0 अधिक है । क्रय केन्द्रों पर किसानों द्वारा उतराई, छनाई, सफाई के मद में दी जाने वाली धनराशि 20 रू0 प्रति कु0 को गेहूँ के मूल्य 2585 रू0 प्रति कु0 के साथ भुगतान किया जाएगा । गेहूँ क्रय केन्द्रों पर गेहूँ विक्रय हेतु किसान खाद्य विभाग के पोर्टल www.fcs.up.gov.in अथवा किसान मित्र ऐप पर पंजीकरण करा सकते हैं । जनपद में कुल 3169 किसानों द्वारा पंजीकरण कराया गया है । जिला खाद्य विपणन अधिकारी, द्वारा क्रय केन्द्रों पर बैनर, उपकरण, अभिलेखों के रख-रखाव, ऑनलाइन खरीद की प्रक्रिया, ई-पॉश मशीन के संचालन तथा गेहूँ खरीद के संबंध में शासन द्वारा दिए गए निर्देशों के मुख्य बिन्दुओं से केन्द्र प्रभारियों को अवगत कराया गया । जिलाधिकारी द्वारा बिना किसी विलंब के गेहूँ खरीद प्रारम्भ करने के निर्देश दिए गए तथा प्रत्येक क्रय केन्द्र पर साफ-सफाई, बैठने की व्यवस्था, गुड़ तथा पेयजल की व्यवस्था करने एवं सकारात्मक एप्रोच के साथ पूरी पारदर्शिता एवं इमानदारी से गेहूँ खरीद करने, अभिलेखों का रख-रखाव सही रखने तथा कृषकों का त्वरित भुगतान सुनिश्चित करने, क्रय केन्द्रों पर कृषकों के साथ मधुर व्यवहार करते हुए शासन की मंशा के अनुरूप कार्य करने के निर्देश केन्द्र प्रभारियों को दिए गए । उन्होंने सभी क्रय केन्द्र प्रभारियों एवं क्रय एजेन्सी प्रभारियों को सचेत किया कि किसी भी प्रकार की लापरवाही अथवा कृषकों को परेशान करने एवं बिचौलियों की संलिप्तता पाये जाने पर संबंधित के विरूद्ध कठोर कार्यवाही की जाएगी । किसानों की सहायता/शिकायतों के त्वरित निस्तारण हेतु जिला खाद्य विपणन अधिकारी के कार्यालय में कन्ट्रोल रूम संचालित है । जिसका नम्बर – 05683-249668, मोबाइल नं0 – 8564098675 है । बैठक में अपर जिलाधिकारी (वि0/ रा0) अविनाश चन्द्र मौर्य, उप जिलाधिकारी बिधूना गरिमा सोनकिया, उप जिलाधिकारी अजीतमल निखिल राजपूत, जिला खाद्य विपणन अधिकारी बृजेश कुमार यादव, एआर को-ऑपरेटिव संजीव कुमार गौतम सहित मण्डी सचिव व संबंधित क्रय केंद्र प्रभारी आदि उपस्थित रहे।
रिपोर्टर : संदीप


No Previous Comments found.