कलेक्ट्रेट परिसर में हर्षोल्लास के साथ बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती मनाई गई
औरैया : कलेक्ट्रेट परिसर में हर्षोल्लास के साथ बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती मनाई गई जिलाधिकारी डॉ. इन्द्रमणि त्रिपाठी ने बाबा साहब के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। एडीएम, एसडीएम समेत अन्य अधिकारियों ने भी पुष्पांजलि अर्पित कर दी श्रद्धांजलि। डीएम ने कहा संविधान सामाजिक समानता और वंचितों के अधिकारों का प्रतीक है। युवाओं से ‘शिक्षित बनो, संगठित रहो, संघर्ष करो’ का संदेश अपनाने की अपील।
कार्यक्रम में गीत, विचार गोष्ठी और महिला सशक्तिकरण पर नुक्कड़ नाटक की प्रस्तुति। जनपद भर में स्कूल-कॉलेजों में भी गोष्ठियां, प्रतियोगिताएं और प्रतिमाओं की विशेष सजावट।
रिपोर्टर : राजेश मिश्रा


No Previous Comments found.