होमगार्ड भर्ती परीक्षा को लेकर DM और SP ने कसी कमर, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

औरैया : औरैया में आगामी होमगार्ड भर्ती परीक्षा को सुचितापूर्ण व सकुशल सम्पन्न कराने को लेकर सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत परीक्षा हेतु बनाये गए कंट्रोल रूम पर जिला अधिकारी औरैया बृजेश कुमार व पुलिस अधीक्षक औरैया अभिषेक भारती सहित अन्य अधिकारियों ने की बैठक। बैठक में जिला अधिकारी औरैया ने सम्बन्धित को शुचितापूर्ण पूर्ण परीक्षा सम्पन्न कराने को लेकर दिए आवश्यक दिशा निर्देश। दो पालियों में 25 - 26 व 27 अप्रैल को कराई जानी है  होमगार्ड भर्ती परीक्षा। जनपद में कुल 6 परीक्षा केंद्र बनाए गये। तो वही औरैया में बनाये गए परीक्षा केंद्रों पर प्रत्येक पाली में 2496 अभ्यर्थी परीक्षा में बैठेंगे। परीक्षा को सुचितापूर्ण सम्पन्न कराने को लेकर प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर सेक्टर मजिस्ट्रेट, स्टेटिक मजिस्ट्रेट की लगाई गई है ड्यूटी। CCTV कैमरों के माध्यम से प्रत्येक परीक्षा केंद्र की कंट्रोल रूम से भी की जाएगी निगरानी। तो वही प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर पर्याप्त पुलिस बल भी रहेगा मुस्तेद।

रिपोर्टर : राजेश मिश्रा

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.