स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती महाराज के द्वारा निकली जा रही 81 दिवसीय गविष्ठ यात्रा

औरैया : ज्योतिष्पीठाधीश्वर जगतगुरु शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती जी महाराज के द्वारा निकली जा रही 81 दिवसीय गविष्ठ यात्रा आज औरैया पहुँचेगी।

गविष्ठ यात्रा में जगतगुरु स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती जी महाराज का नगर में जगह-जगह होगा स्वागत।

सनातन प्रेमियों, अनुयाइयों, कार्यक्रम के संयोजक, जिला संयोजक व शंकराचार्य जी महाराज की चतुरंगी सेना जनबल के अंगाध्यक्ष सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु शंकराचार्य जी महाराज का जगह- जगह करेंगे स्वागत व पूजन।

स्वामी शंकराचार्य जी महाराज धर्म ध्वजा (गौ ध्वज)  की भी करेंगे स्थापना।

तो वही कल 3 जून को प्रातः तकरीबन 7 बजे से पादुका पूजन कार्यक्रम होगा सम्पन्न।

पादुका पूजन सम्पन्न होने के बाद शंकराचार्य जी महाराज की गविष्ठ यात्रा औरैया जनपद के दिबियापुर पहुँचेगी।

ज्योतिष्पीठाधीश्वर जगतगुरु स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती जी महाराज के द्वारा गाय को राष्ट्र माता घोषित कराने के लिए यह गौरक्षार्थ (धर्मयुद्ध) 81 दिवसीय गविष्ठ यात्रा आयोजित की जा रही है।

रिपोर्टर  :  राजेश मिश्रा

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.