कवि बाल्मीकि रचित रामायण में सामाजिक समरसता का संदेश है

औरंगाबाद : आदि कवि बाल्मीकि रचित रामायण में सामाजिक समरसता का संदेश है उक्त बातें जनेश्वर विकास केंद्र,जन विकास परिषद एवं साहित्य संवाद के तत्वाधान मे आयोजित महर्षि बाल्मीकि जयंती समारोह में वक्ताओं ने कहा। समारोह अधिवक्ता संघ भवन औरंगाबाद में साहित्य संवाद अध्यक्ष लालदेव प्रसाद की अध्यक्षता एवं साहित्य संवाद के सचिव उज्जवल रंजन के संचालन में संपन्न हुई। जनेश्वर विकास केंद्र के सचिव सिद्धेश्वर विद्यार्थी ने बताया की सर्वप्रथम कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलित कर और बाल्मीकि जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि कर किया गया तत्पश्चात अतिथियों का स्वागत जन विकास परिषद के उपाध्यक्ष वीरेंद्र कुमार सिंह,रामचंद्र सिंह,राजेन्द्र सिंह और मधुसूदन त्रिवेदी ने माल्यार्पण कर किया। स्वागत भाषण जनेश्वर विकास केंद्र के अध्यक्ष रामजी सिंह ने दिया। इसके बाद "बाल्मीकि के रामकथा मे सामाजिक समरसता की अनुगूंज " बिषय पर संगोष्ठी की शुरुआत की गयी। संगोष्ठी का विषय प्रवेश कराते हुए अधिवक्ता अनील कुमार सिंह ने कहा कि महर्षि बाल्मीकि को आदि कवि माना जाता है। ये संस्कृत के प्रकांड विद्वान थे। मुख्य अतिथि डा सुरेंद्र प्रसाद मिश्र,डा रामाधार सिंह,साहित्यकार रामकिशोर सिंह,ज्योतिष विद शिवनारायण सिंह,प्रो राजेन्द्र सिंह कवि कालिका सिंह कवित्री डा सुमन लता ने अपने संबोधन में कहा कि महर्षि बाल्मीकि जी को श्रेष्ठ गुरु माना गया है। उन्होंने श्रीराम पर महाकाब्य रच दिया। उनके इस काव्य से सामाजिक समरसता का संदेश दिया है । रामायण के नायक श्रीराम के आदर्श चरित्र से जन जन में मानवता का प्रेरणा जागृत हूई है और विश्व को सामाजिक समरसता का संदेश मिला है। विशिष्ट अतिथि शिक्षक अरुण कुमार सिंह,जनेश्वर विकास केंद्र के अध्यक्ष रामजी सिंह,शिक्षक अविनाश कुमार, पूर्व प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी कमलेश कुमार सिंह,अधिवक्ता संघ अध्यक्ष संजय सिंह, ने बताया कि रामायण के नायक श्रीराम के राज में सामाजिक न्याय सिर्फ नारा नहीं था। कमजोर से कमजोर व्यक्ति को भी समानता का सामाजिक न्याय प्राप्त था । सचिव सिद्धेश्वर विद्यार्थी ने बताया कि आज के समय में सामाजिक समरसता छिन्न-भिन्न हो गया है। अतः आज बाल्मीकि जी और भी प्रासंगिक हो गये हैं। इसलिए इनकी जयंती  समारोह की आज शुरुआत हुई है समापन 30अक्टूबर को होगा । इस बीच दर्जनों कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा । समारोह में पूर्व पुलिस अधिकारी अशोक सिंह,अभियंता विंग के संयोजक धीरेन्द्र सिंह,सामाजिक कार्यकर्ता प्रमोद कुमार सिंह,रेडक्रॉस के पूर्व सचिव मनोज कुमार सिंह,प्रो तौकीर अहमद,अरुण कुमार सिंह,राजेश कुमार आदि मौजूद थे।

रिपोर्टर : रमाकांत सिंह 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.