औरंगाबाद में एनडीए प्रत्याशी त्रिविक्रम नारायण सिंह के समर्थन में बढ़ा जनसैलाब

औरंगाबाद : आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर औरंगाबाद विधानसभा क्षेत्र में राजनीतिक सरगर्मियां तेज़ हो गई हैं। क्षेत्र के एनडीए प्रत्याशी त्रिविक्रम नारायण सिंह के समर्थन में सभी समुदायों का रुझान स्पष्ट रूप से देखने को मिल रहा है। स्थानीय जनता से लेकर विभिन्न सामाजिक वर्गों तक, सभी में उनके पक्ष में उत्साह और भरोसे का माहौल दिखाई दे रहा है। पोईवा निवासी पंकज कुमार सिंह ने बताया कि 7 नवम्बर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की औरंगाबाद विधानसभा क्षेत्र में एनडीए प्रत्याशियों के समर्थन में एक विशाल जनसभा आयोजित की जाएगी, जिसमें क्षेत्रीय कार्यकर्ताओं और जनता की बड़ी भागीदारी की संभावना है। उन्होंने कहा कि इस सभा में एनडीए के नेता जनता को केंद्र और राज्य सरकार की उपलब्धियों से अवगत कराएंगे।

पंकज कुमार सिंह ने आगे कहा कि एनडीए सरकार ने विगत वर्षों में बिहार सहित पूरे देश में विकास की एक नई लहर चलाई है। केंद्र और राज्य के समन्वय से सड़कों, शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार के क्षेत्र में महत्वपूर्ण उपलब्धियां हासिल की गई हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि आने वाले समय में भी यही विकास यात्रा निरंतर जारी रहेगी। उन्होंने कहा कि एनडीए प्रत्याशी त्रिविक्रम कुमार सिंह के नेतृत्व में क्षेत्र का सर्वांगीण विकास सुनिश्चित होगा। जनता में यह भावना प्रबल है कि अगर एनडीए को पुनः सशक्त जनादेश मिलता है, तो औरंगाबाद सहित पूरे बिहार में विकास की गति और तेज़ होगी। जनता के बढ़ते समर्थन से एनडीए कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है। स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि त्रिविक्रम कुमार सिंह की सहजता, जनसंपर्क और विकास के प्रति स्पष्ट दृष्टिकोण ने उन्हें आम जनता के बीच लोकप्रिय बना दिया है और जनता उन्हें वोट देकर जीत का आशीर्वाद जरूर देगी। 
आपको बता दें कि दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता जी का औरंगाबाद में आगमन बिहार विधानसभा के मद्देनजर 5 नवंबर को औरंगाबाद में होने वाली है और रोड शो के माध्यम से वे एनडीए प्रत्याशियों के पक्ष में वोट को मजबूत करने की अपील करते नजर आएंगी और कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह बढ़ेगा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की औरंगाबाद में जनसभा को लेकर तैयारियां ज़ोरों पर हैं। माना जा रहा है कि यह जनसभा क्षेत्र के चुनावी माहौल को नया मोड़ देगी और एनडीए के पक्ष में माहौल को और सशक्त बनाएगी।

रिपोर्टर : रमाकांत सिंह 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.