ओबरा विधायक का रोजगार पर जोर युवाओं को रोजगार दिलाने का संकल्प

औरंगाबाद : विधायक बनने से पहले व बनने के बाद भी ओबरा के एमएलए ने दूसरी बार लगाया रोजगार मेला, फरवरी 2027 में फिर 200 कंपनियों के साथ की मेला लगाकर 5 हजार युवाओं को नौकरी दिलाने का ऐलान         दाउदनगर(औरंगाबाद) युवाओं को रोजगार दिलाने के उदेश्य से सामाजिक-राजनीतिक कार्यकर्ता के रूप में रोजगार मेला लगाने की पहल को ओबरा से विधायक बनने के बाद भी डॉ. प्रकाश चंद्रा ने जारी रखा है।इसी कड़ी में रविवार को विधायक डॉ. चंद्रा ने दाउदनगर के भगवान प्रसाद  शिवनाथ प्रसाद बीएड कॉलेज में विशाल रोजगार मेला का आयोजन किया। रोजगार मेले में ओबरा विधानसभा क्षेत्र समेत आसपास के इलाकों के हजारों युवाओं   की भीड़ उमड़ी।                         मेले का विधायक ने किया उद्धाटन, 15 कंपनियों ने की भागीदारी-रोजगार मेले का उद्घाटन विधायक डॉ. प्रकाश चंद्रा ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। मेले में 15 कंपनियों ने बेरोजगार युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से भाग लिया।              एलजेपीआर सुप्रीमो चिराग का बिहार फर्स्ट, बिहारी फर्स्ट ही हमारा विजन: विधायक-उद्घाटन समारोह में विधायक प्रकाश चंद्रा ने कहा कि लोजपा (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान का विजन 'बिहार फर्स्ट, बिहारी फर्स्ट' का है। यही उनका भी विजन है। इसी विजन के तहत रोजगार मेले का आयोजन किया गया है। इस विजन का उद्देश्य युवाओं को उनके घर के आसपास ही रोजगार के अवसर उपलब्ध कराना है।             विधायक बनने से पहले रोजगार मेला लगाकर 503 युवाओं को दिलाई थी नौकरी, इस बार भी मिलेगा हजारो युवाओं को रोजगार-उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव और विधायक बनने से पहले भी उन्होने इसी परिसर में रोजगार मेला आयोजित किया था। जिसमें 503 युवाओं को नौकरी मिली थी। इस बार भी उन्हें उम्मीद है कि हजारों युवाओं को रोजगार का अवसर मिलेगा। जिन युवाओं को इस बार रोजगार नहीं मिल पाएगा, उन्हें निराश होने की जरूरत नहीं है।                फरवरी 2027 में 200 कंपनियों के साथ फिर लगेगा रोजगार मेला-विधायक ने ऐलान किया कि अगले वर्ष 2027 के फरवरी माह में इस परिसर से बड़े किसी मैदान में फिर से रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा, जिसमें कम से कम 200 कंपनियां शामिल होंगी। इस बार का रोजगार मेला बिहार के युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने पर केंद्रित है, जबकि अगली बार पूरे देश में रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाएगा। क्षेत्र के पांच हजार युवाओं को रोजगार दिलाने का जताया संकल्प-विधायक ने कहा कि सरकारें अपना काम करती रहेंगी, लेकिन जनसेवक के रूप में वे पहले की तरह जनता की सेवा करते रहेंगे। उन्होंने कहा कि केंद्र में चिराग पासवान के सहयोग से सरकार चल रही है और बिहार में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व में सरकार युवाओं को रोजगार देने के लिए प्रतिबद्ध है।

उन्होंने कहा कि सरकार एक करोड़ युवाओं को रोजगार देने के संकल्प के साथ काम कर रही है। वहीं, वे व्यक्तिगत रूप से अपने क्षेत्र के कम से कम पांच हजार युवाओं को रोजगार दिलाने के लिए संकल्पित हैं।        आयोजन में एचओपीसी के सदस्यों का रहा योगदान-उद्घाटन समारोह का संचालन प्रफुल्ल चंद्रा ने किया जबकि रोजगार मेले के आयोजन की व्यवस्थाओं के संचालन में हैंड्स ऑफ प्रकाश चंद्रा(एचओपीसी) के सदस्य चिंटू मिश्रा, प्रशांत इंद्रगुरु, मुकेश मिश्रा, झोंकी यादव, राव मनीष यादव, राजा कुमार, गोविंदा राज, लूटन, बिट्टू और सचिन समेत अन्य सदस्यों ने अहम भूमिका निभाई।      करीब 6300 युवाओं ने कराया रजिस्ट्रेशन, शॉर्टलिस्ट कर साक्षात्कार से मिलेगा रोजगार-मेले में रोजगार पाने के लिए करीब 6300 युवाओं ने निबंधन कराया। इसके बाद उन्होने मेले में भाग ले रही एक दर्जन प्राइवेट कंपनियों के मेले में लगे काउंटर पर अपना बायोडाटा जमा कराया। मेले में आई कंपनियों के प्रतिनिधियों ने बताया कि उम्मीदवारों को बायोडाटा में दिये गये शैक्षणिक योग्यता और अनुभव के बाद उन्हे शॉर्टलिस्ट किया जायेगा। इसके बाद उनका साक्षात्कार लेकर रोजगार दिया जायेगा। वहीं डॉ. प्रकाश चंद्रा द्वारा लगातार दूसरी बार रोजगार मेला लगाने और अगले साल तीसरी बार मेला लगाने की घोषणा की इलाके के नागरिकों और बुद्धिजीवियों ने मुक्त कंठ से सराहना की है।

रिपोर्टर : रमाकांत सिंह 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.