प्रत्येक दुःख में लोजपा रामबिलास के नेता प्रकाश चंद्रा लोगों के साथ!

औरंगाबाद : दाउदनगर प्रखण्ड के अमृत बिगहा गाँव निवासी नीतीश पासवान जी की धर्मपत्नी सविता देवी जी की महज 22 वर्ष की आयु में असामयिक मृत्यु हो गई। इस पीड़ादायक घटना की सूचना मिलते ही भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी, दाउदनगर के सचिव, राष्ट्रीय वैश्य महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष, 'हैंड्स ऑफ प्रकाश चन्द्रा' के संरक्षक एवं लोजपा (रामविलास) के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ प्रकाश चन्द्रा भैया परिजनों का दुख बांटने उनके घर पहुंचे और शोक की इस घड़ी में नीतीश पासवान जी और उनके परिवार को ढाढस बंधाया। साथ हीं तत्काल अपनी ओर से परिवार को आर्थिक सहयोग भी किया। प्रकाश भैया ने ईश्वर से स्व० सविता देवी जी की दिवंगत पुण्यात्मा की शांति एवं परिजनों को इस दुख की घड़ी का सामना करने की शक्ति प्रदान करने हेतु प्रार्थना की।
रिपोर्टर : रमाकांत सिंह
No Previous Comments found.