जन सुराज पार्टी का बिहार के औरंगाबाद में रविवार से 'जन सुराज विस्तार अभियान' आरंभ

औरंगाबाद :  जन सुराज पार्टी का बिहार के औरंगाबाद में रविवार से 'जन सुराज विस्तार अभियान' आरंभ हो गया है। जेएसपी के औरंगाबाद  जिलाध्यक्ष बृजमोहन सिंह ने बताया कि बिहार में सामाजिक और राजनीतिक परिवर्तन को गति देने के उदेश्य से में शुरु किए गए इस राज्यव्यापी अभियान के तहत पार्टी के नेता-कार्यकर्ता अगले 100 दिनों तक औरंगाबाद जिले के गांव-गांव जाकर जन संवाद करेंगे। जन सुराज संवाद के तहत प्रतिदिन दर्जनों गांवों में बैठकें आयोजित की जाएगी। इससे पूरे जिले में जन सुराज के प्रति जन जागरूक आएगी, संगठन का विस्तार होगा और पार्टी को मजबूती मिलेगी। कहा कि प्रत्येक बैठक से कम से कम 50 सदस्य बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। जन सुराज पार्टी में समाज के सभी वर्गों की भागीदारी सुनिश्चित करने खासकर महिलाओं, युवाओं, अल्पसंख्यकों, अनुसूचित जातियों समेत अन्य वर्गों को विशेष तौर पर चिन्हित कर बैठकें आयोजित की जाएंगी। जन सुराज के नेताओं और पदाधिकारियों को दिन के कम 3 संवाद कार्यक्रम करने का लक्ष्य दिया गया है। उन्होने बताया कि पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर के आह्वान पर जन सुराज के नेता रविवार से इस कार्यक्रम में लग गए हैं और पहले दिन के अपने लक्ष्य को हासिल कर लिया है। पूरे औरंगाबाद जिले में अलग-अलग गांवों में आज दो दर्जन से अधिक संवाद कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं। कहा कि जन सुराज अभियान के उद्देश्य जनता के बीच संवाद स्थापित कर बिहार में एक बेहतर वैकल्पिक राजनीति की नींव रखना है। जन सुराज विस्तार अभियान के लक्ष्य के माध्यम से समाज के सभी वर्गों महिलाओं, युवाओं, किसानों, मजदूरों, शिक्षकों, व्यापारी वर्ग समेत हर तबके को जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। इसके तहत जिले सभी 11 प्रखंडों में प्रतिदिन कम से कम 3 संवाद कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे है। बैठकों में स्थानीय समस्याओं पर चर्चा की जा रही है और समाधान के लिए जन सुराज की विचारधारा पर संवाद किया जा रहा है। कहा कि  इस ऐतिहासिक अभियान से जिले में राजनीतिक जागरूकता को बल मिलेगा और बिहार में एक नई राजनीतिक संस्कृति की नींव रखी जाएगी। जन सुराज का यह प्रयास राज्य को प्रगति और समृद्धि की दिशा में आगे ले जाने का एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगा। उन्होंने बताया कि रविवार को ओबरा प्रखंड के भरूब, दाउदनगर के गोरडीहा, संसा, नबीनगर प्रखंड के कंकेर, मदनपुर के बाबू गर्डी, मदनपुर, रसलपुर, उचौली, दधपी, कुटुम्बा प्रखंड के रिसियप एवं अन्य गांवों में जन सुराज संवाद आयोजित किया गया। इस दौरान सैकड़ों लोगों ने जन सुराज पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। अभियान में जन सुराज नेता तजम्मुल खान, शगुफ्ता यास्मिन, नरेंद्र राम, नंदकिशोर यादव, डॉ. रामउदय कुमार, योगेंद्र विश्वकर्मा, अरविंद कुमार, सुरेंद्र सिंह, इंद्रदेव राम, प्रमोद चंद्रवंशी, गुड्डू कुमार, जनार्दन पासवान एवं आरिफ रजा समेत दर्जनों नेताओं ने अलग-अलग स्थानों पर आम अवाम को जन सुराज की नीतियों और कार्यक्रमों की विस्तार से जानकारी दी।

रिपोर्टर : रमाकांत सिंह 
 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.