राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर जिला जज औरंगाबाद में की बैठक

औरंगाबाद  - प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश  सह जिला विधिक सेवा प्राधिकार के अध्यक्ष राजकुमाऱ ने कहा कि 8 मार्च को लगने वाले वर्ष 2024 के पहले राष्ट्रीय लोक अदालत में रिकार्ड संख्या में वादों के निस्तारण की उम्मीद है। जिला जज ने बुधवार को प्रेसवार्ता में   जिला विधिक सेवा प्राधिकार द्वारा लोक अदालत के लिए की गई तैयारियों की विस्तृत जानकारी दी।  कहा कि 08 मार्च को वर्ष 2025 का प्रथम तथा हमारे कार्यकाल का तीसरा राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन होना है। कहा कि राष्ट्रीय लोक अदालत के लिए न्यायालय में लंबित सभी तरह के सुलहनीय वादों से संबंधित नोटिस को पुलिस के माध्यम से  पक्षकारों को हस्तगत कराया गया है। साथ ही तामिला प्रतिवेदन पर प्राप्त मोबाईल संख्या के आधार पर प्राधिकार  कार्यालय द्वारा उन्हें राष्ट्रीय लोक अदालत के दिन उपस्थित रहने के लिए भी सूचित किया गया है। जिला जज ने कहा कि लोक अदालत के सफल आयोजन को लेकर सभी संबंधित विभागों, न्यायालय तथा संबंधित पदाधिकारियों के साथ कई दौर की बैठके की गई है।  राष्ट्रीय लोक अदालत के दिन इसका सकारात्मक परिणाम मिलने की संभावना है। कहा कि राष्ट्रीय लोक अदालत पारिवारिक मामलों के निस्तारण के मामले में पूर्व से भी अच्छा रहा है तथा इसे और अव्वल बनाने की प्रक्रिया जारी रहेगी। प्राधिकार के सचिव सुकुल राम ने बताया कि प्रारंभिक स्तर पर अभी तक 1978 सुलहनीय वाद चिन्ह्ति किए गए है। 66 वादों में निस्तारण हेतु पक्षकारों की सहमति मिली है। साथ ही 5000 नोटिस निर्गत किए गए है तथा 600 वादों के निस्तारण का लक्ष्य है। इसके अलावा प्री-लिटिगेशन के तहत 4200 से अधिक बैंक ऋण मामलों में पक्षकारों को नोटिस किया गया है। इसमें 103 से अधिक ऋण वादों के निस्तारण हेतु सहमति प्राप्त हो गई है तथा 1200 से अधिक मामलो के लोक अदालत में निस्तारण का लक्ष्य रखा गया है। कहा कि लोक अदालत के लिए न्यायालय स्तर से बड़े पैमाने पर नोटिस प्रेषित करने की कार्रवाई की गई है, जिससे न्यायालय में लंबित सभी तरह के सुलहनीय मामलों का अधिक से अधिक निस्तारण संभव हो सकेगा। सचिव ने कहा कि लोक अदालत में त्वरित निस्तारण हेतु औरंगाबाद जिला एवं अनुमंडलीय न्यायालय, दाउदनगर को मिलाकर इस बार सर्वाधिक 14 बेंचों का गठन किया गया है, जिसमें वादों का त्वरित निष्पादन किया जाएगा। बीमा कंपनी पुराने मामलों के निस्तारण में पूर्ण सहयोग करें।

रिपोर्टर - रमाकांत सिंह 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.