बाबरा में ‘एकल महिला दिवस’ मनाया गया; ग्रामपंचायत कार्यालय में महिलाओं का मार्गदर्शन
औरंगाबाद : फुलंब्री तहसील के बाबरा गांव में 23 जून को ‘एकल महिला दिवस’ बड़े ही उत्साह के साथ मनाया गया। स्थानीय ग्रामपंचायत कार्यालय में आयोजित इस कार्यक्रम में एकल (अकेली/विधवा/परित्यक्ता) महिलाओं की विभिन्न समस्याओं पर चर्चा की गई, साथ ही उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के लिए बहुमूल्य मार्गदर्शन भी दिया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता बाबरा गांव की सरपंच यमुनाबाई वाघ ने की। उन्होंने उपस्थित एकल महिलाओं से संवाद साधकर उनकी दिक्कतों और समस्याओं को प्रत्यक्ष रूप से समझा और ग्रामपंचायत की ओर से हरसंभव सहयोग देने का आश्वासन दिया।
कार्यक्रम में ‘उमेद’ (महाराष्ट्र राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन) के अंतर्गत महिलाओं को आर्थिक और सामाजिक रूप से सक्षम बनाने के लिए विशेष मार्गदर्शन किया गया। मार्गदर्शक वंदना काथार और रिजवान पठान ने स्वयं सहायता समूहों (बचत गट) के महत्व को समझाया। उन्होंने विस्तार से जानकारी दी कि कैसे एकल महिलाएं सरकारी योजनाओं का लाभ उठाकर अपने पैरों पर खड़ी हो सकती हैं।इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में उपसरपंच मिनाजोदीन शेख,प्रभाकर वाघ ,विजय काथार
कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए ग्रामपंचायत के पदाधिकारी, ‘उमेद’ अभियान के प्रतिनिधि और गांव की महिलाएं बड़ी संख्या में उपस्थित थीं।
रिपोर्टर : फिरोजखान
No Previous Comments found.